बॉलीवुड

अनिल कपूर फिल्म लम्हे के लिए कटवाए थे मूंछें,जाने क्यों

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर एक समय के मशहूर अभिनेता थे। अनिल कपूर ने एक फ़िल्म के लिए अपनी मूंछों को कटवा लिया था। इस फ़िल्म का नाम था ‘ लम्हे ‘ फ़िल्म लम्हें 1991 में रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म में दो चीज़ें देखने को ख़ास मिली । पहला बिना मूँछ के अनिल कपूर। दूसरा गाना ‘ मोरनी बागा मा ’ जिसमें श्रीदेवी राजस्थान के रेगिस्तान में नाच रही थी। यह भी पढ़े- अतरंगी रे रिव्यू- आनंद एल राय की अनोखी प्रेम कहानी है चकाचक, कहानी में छाए सारा-धनुष और अक्षय

less than 1 minute read

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर दो चीज़ों के लिए सबसे ज़्यादा मशहूर है। एक तो उनकी धमाकेदार पर्सनालिटी और दूसरी उनकी मूछें। अनिल कपूर की उम्र होने के बाद भी वह काफ़ी ज़्यादा फ़िट है। अनिल कपूर बॉलीवुड के उन गिने चुने अभिनेताओं में से हैं जिन्होंने मूछें रखी है। अनिल कपूर ने इस फ़िल्म की थी जिसमें उन्होंने अपनी मूछे साफ़ कर ली थी। फ़िल्म का नाम था लम्हे। इस फ़िल्म में अनिल कपूर के साथ श्रीदेवी भी थी। अनिल कपूर वह अभिनेता है जिनकी मूंछों का ट्रेंड लोगों पर दीवानगी की तरह सवार हो गया था। उस जमाने में जब भी लोग सलून में जाते हैं तो बार यह जरुर कहते हैं कि अनिल कपूर की तरह ही मूछें कटवानी है। यह डिमांड इतना बड़ा था कि सलून में अनिल कट मूछें फ़ेमस हो गई थी।

फ़िल्म लम्हे को डायरेक्ट यश चोपड़ा ने किया था। आपको बता दें कि यश चोपड़ा को उनकी रोमांटिक फ़िल्मों के लिए जाना जाता है। लेकिन उन्होंने कई साड़ी सामाजिक मुद्दों पर भी फ़िल्में बनायी हैं। जोकि कॉमर्शियल ही हिट भी रही है। 1991 में फ़िल्म लम्हे काफ़ी हलचल लेके आयी थी। आपको बता दें कि फ़िल्म लम्हे में काम करने के लिए यश चोपड़ा ने अनिल कपूर के सामने शर्त रखी थी कि उन्हें ये रोल करने के लिए अपने मूछें कटवाने पड़ेगी। अनिल कपूर ने फ़िल्मों में काम करने के लिए यश चोपड़ा की इस शर्त को मान ली और अपनी मूंछों को कटवा ली। जिसे देख यश चोपड़ा काफ़ी ज़्यादा प्रभावित हुए हैं और उन्हें श्रीदेवी के साथ काम करने का मौक़ा मिल गया।

Updated on:
24 Dec 2021 12:31 pm
Published on:
24 Dec 2021 12:30 pm
Also Read
View All