उन्होंने लिखा, हमारे रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई और हम हमेशा दोस्त बने रहे। रिश्ता काफी पुराना था… प्यार बाकी रहेगा। वहीं, सुष्मिता के बाद रोहमन ने भी उनके इस पोस्ट को फिर से शेयर करते हुए अपने अलग होने की पुष्टि कर दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुष्मिता सेन बीते ढाई साल से रोहमान के साथ रिलेशनशिप में थीं। रोहमान और सुष्मिता की उम्र में 15 साल का अंतर है। अपने इस रिश्ते के दौरान दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, लेकिन अब ब्रेकअप के बाद रोहमन अपने दोस्त के घर जा चुके हैं।