वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया इन दिनों रॉकी और रानी की लव स्टोरी की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मास्त्र, डार्लिंग, आरआरआर, जी ले जरा में भी नजर आएंगी। आलिया ने 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके बाद आलिया ने गली बॉय, हाईवे, उड़ता पंजाब, डियर डिंदगी, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, राजी, डियर जिंदगी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और कलंक जैसी एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया।