1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब बाथरूम में मेकअप कराने को मजबूर हो गई थीं स्मिता पाटिल

स्मिता पाटिल के इंडस्ट्री से जुड़े कई किस्से हैं। उनके प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक, सब कुछ काफी फिल्मी रहा है। इसी कड़ी में उनसे जुड़ा एक किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल एक बार का किस्सा काफी मशहूर है, जब मेकअप आर्टिस्ट को उनका मेकअप बाथरूम में करना पड़ा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 23 Dec 2021, 3:56 PM IST

एक फिल्म ने बदल दी थी स्मिता की किस्मत, बोल्ड सीन देकर रोई थी पूरी रात

SMITA PATIL

इंडस्ट्री में ऐसे बहुत कम कलाकार हुए हैं जिन्होंने कम वक्त में अपने हुनर का लोहा मनवाया है। इन्ही में से एक हैं एक्ट्रेस स्मिता पाटिल। 17 अक्टूबर, 1955 में पुणे, महाराष्ट्र में जन्मीं स्मिता का फिल्मी करियर काफी छोटा जरूर रहा, लेकिन उन्होंने दर्शकों के ऊपर जो छाप छोड़ी है वह काबिले तारीफ। स्मिता पाटिल काफी अच्छे घर से ताल्लुक रखती थी, जिसके चलते उन्होंने उस दौर में भी अच्छी खासी तालीम हासिल की जब लोग पढ़ाई को लेकर इतने सजग नहीं हुआ करते थे। इसके चलते स्मिता ने पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया से पढ़ाई करने के बाद टीवी न्यूजरीडर का करियर अपनाया और 1970 में मुंबई दूरदर्शन में काम करने लगीं। यह वहीं वक्त था मशहूर फिल्मकार श्याम बेनेगल की नजर जब स्मिता पड़ी और उन्होंने तय कर लिया के वे उन्हें फिल्मों में देखना चाहते हैं जिसके बाद स्मिता ने 'चरनदास चोर' और 'निशांत' जैसी फिल्मों में काम किया।

स्मिता पाटिल के इंडस्ट्री से जुड़े कई किस्से हैं। उनके प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक, सब कुछ काफी फिल्मी रहा है। इसी कड़ी में उनसे जुड़ा एक किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल एक बार का किस्सा काफी मशहूर है, जब मेकअप आर्टिस्ट को उनका मेकअप बाथरूम में करना पड़ा था। आपको बता दें कि स्मिता का पहला मेकअप, आर्टिस्ट द्वारा बाथरूम में किया गया था। बात 1982 की है, जब फिल्म 'भीगी पलकें' की शूटिंग चल रही थी, जिसका सेट कटक, उड़ीसा में लगा था। इस दौरान उनके मेकअप आर्टिस्ट दीपक ने एक बार बताया कि सेट पर लाइट कम होने के चलते मेकअप नहीं कर सकते थे, इसलिए उन्होंने बाथरूम में स्मिता का पहला मेकअप किया था।
यह भी पढ़ेंः ये हैं 2021की वो फिल्में जिनमें फैंस को इंटरटेनमेंट के नाम पर मिला सिर्फ धोखा
उन्होंने बताया था, "मैंने बाथरूम में देखा कि वहां एक ट्यूब लाइट थी। मैंने स्मिता को कहा कि यहां मेकअप कर सकते हैं और वे राजी हो गईं। इसके बाद हमने बेसिन के ऊपर प्लाईवुड और उसके ऊपर एक तौलिया डाला। फिर उस पर बैठाकर स्मिता का मेकअप किया गया। इसके बाद जब वे सेट पर गईं तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया।
यह भी पढ़ेंः उर्फी जावेद ने सनी लियोन के गाने पर बनाया ग्लैमरस वीडियो, कमेंट्स में लोगों ने करह दी ये बात
प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ के चलते भी स्मिता मरते दम तक सुर्खियों में रहीं। राज बब्बर से शादी करने के बाद उन पर घर तोड़ने तक के आरोप लगे और मीडिया में उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। दरअसल राज बब्बर की स्मिता पाटिल से दूसरी शादी थी। उन्होंने राज बब्बर से गुपचुप शादी की थी। इससे पहले वो उनके साथ लिव-इन में भी रही थीं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन