
ALIA BHATT AND RANVEER SINGH
रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘83’ रिलीज होने वाली हैं। 24 दिसंबर को यह फिल्म थियेटर्स में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म एक बॉयोपिक है। इस फिल्म में रणवीर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फिल्म 1983 में भारत की पहली ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत पर बनी हुई है। इतनी बड़ी स्टार कास्ट में बनी यह एक अनोखी फिल्म साबित होने वाली है।
फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान इंडस्ट्री के बड़े से बड़े स्टार उस दौरान मौजूद रहे। इतना ही नहीं बॉलीवुड के साथ-साथ स्पोर्ट्स जगत के भी न जाने कितने स्टार्स उस दौरान दिखाई दिए। स्क्रीनिंग में भी रणवीर और उनकी लेडी लव दीपिका ने सबका दिल जीत लिया। 83 की स्क्रीनिंग पर कपिल देव अपनी पत्नी रोमी भाटिया के साथ पहुंचे। इस मौके पर रणवीर सिंह की को-स्टार और उनकी बहुत अच्छी दोस्त आलिया भट्ट भी पहुंची थी। स्क्रीनिंग के मौके पर आलिया ब्लैक आउटफिट में नजर आईं, जिसमें वो बेहद गॉर्जियस दिख रहीं थीं। आलिया के साथ अयान मुखर्जी भी 83 की स्टार कास्ट की खुशियों का हिस्सा बनें। स्क्रीनिंग पर वो आलिया भट्ट के साथ पोज देते दिखाई दिये। इस दौरान आलिया का एक वीडियो सामने आया है।
यह भी पढ़ेंः ये हैं 2021की वो फिल्में जिनमें फैंस को इंटरटेनमेंट के नाम पर मिला सिर्फ धोखा
इस वीडियो में आलिया एक रिपोर्टर के सवाल का बड़ा ही भड़कते अंदाज में जवाब दे रही हैं। दरअसल स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद डायरेक्टर अयान मुखर्जी और अलिया भट्ट बाहर की तरफ रुख कर रहे थे। इसी दौरान एक रिपोर्टर उनसे फिल्म के फेवरेट सीन को लेकर सवाल करता है, जिसका आलिया ने बड़े ही तंज कसते हुए जवाब दिया, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगें। आलिया से रिपोर्टर ने पूछा – फेवरेट सीन, तो आलिया कहती हैं पिक्चर तो रिलीज होने दो फिर मैं बैठकर पूरी कथा लिखूंगी। जिसके बाद रिपोर्टर कहता है मैंने तो देख ली फिल्म, बहुत अच्छी है। जिसपर आलिया कहती हैं आउटस्टैंडिंग।
यह भी पढ़ेंः उर्फी जावेद ने सनी लियोन के गाने पर बनाया ग्लैमरस वीडियो, कमेंट्स में लोगों ने करह दी ये बात
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फिल्म मल्टी स्टारर फिल्म है। फिल्म में रणवीर सिंह से लेकर पकंज त्रिपाठी तक नजर आए हैं। रणवीर सिंह जहां कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं वहीं पकंज त्रिपाठी मैनेजर का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस फिल्म में सुनील गावस्कर का रोल ताहिर राज भसीन, यशपाल शर्मा का रोल जतिन सरना, मोहिंदर अमरनाथ का रोल साकिब सलीम, रवि शास्त्री का रोल धैर्य करवा, के श्रीकांत का रोल जीवा, मदन लाल का किरदार हार्डी संधू, बलविंदर सिंह का रोल एमी विर्क, सैयद किरमानी का रोल साहिल खट्टर, संदीप पाटिल का रोल चिराग पाटिल, दिलीप वेंगसरकर का रोल आदिनाथ कोठारे, कीर्ति आजाद का रोल दिनकर शर्मा, रोजर बिन्नी का रोल निशांत दहया निभा रहे हैं।
Published on:
23 Dec 2021, 5:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.