बॉलीवुड

कभी मूंछ क्यों नहीं मुंडवाते हैं अनिल कपूर? फिल्मों से जुड़ा है अजीब कनेक्शन

अनिल कपूर को बॉलीवुड का सदाबहार एक्टर माना जाता है। इनका स्टारडम आज भी टॉप हीरोज पर भारी पड़ता नजर आता है। इन्होंने फिल्मी दुनिया को एक से बढ़कर एक फिल्में दीं और आज भी इनका जलवा फिल्मों में कायम है। एक समय था जब इनकी मूछों ने इंडस्ट्री का ट्रेंड बदल दिया था। अब एक्टर ने एक शो के दौरान खुलासा किया है कि वो अपनी मूछें क्यों नहीं काटते हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2022, 9:57 AM IST
anil kapoor told why does he never cut his mustache know here
anil kapoor told why does he never cut his mustache know here

हाल ही में एक्टर अमेजॉन मिनी टीवी शो ‘केस तो बनता है’ के दूसरे एपिसोड में नजर आए। ये एक कॉमेडी शो है, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे कटघरे में सवालों के जवाब देते नजर आएंगे। अनिल कपूर ने शो में शिरकत की और कई राज खोले। एपिसोड के दौरान होस्ट रितेश देशमुख ने अनिल से उनकी शानदार मूंछों को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा,”आपने हर फिल्म में मूंछ रखी है, सिवाये लम्हे के। लेकिन लम्हे के बाद आपने कभी मूंछ क्यों नहीं हटाई?” इसपर अनिल कपूर ने जवाब दिया,”दो फिल्मों में मूंछे सफा की थी, दुर्भाग्य से फिल्म भी सफा हो गई यार। उसके बाद मैंने फैसला किया कि अब से मैं कभी भी अपनी मूंछें नहीं मुंडवाऊंगा।”

अनिल कपूर अपनी शानदार मूछों की वजह से जाने-जाते हैं। फिल्म राम-लखन, मिस्टर इंडिया और तेजाब जैसी फिल्मों में उनके बाल और मूछं के लुक ने दर्शकों को खूब दिल जीत लिया था, लेकिन दो फिल्मों में उन्होंने मूंछे कटवाई थीं। उनमें से एक थीं साल 1991 में आई यश चोपड़ा की फिल्म 'लम्हें'। इस फिल्म एक्टर अनिल कपूर और एक्ट्रेस श्रीदेवी को कास्ट किया गया था। खबरों की मानें तो बताया जाता है कि यश चोपड़ा चाहते थे कि वह इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ एक्टर अमिताभ बच्चन को कास्ट करें। लेकिन जब अमिताभ बच्चन को श्रीदेवी के साथ देखा गया तो यश चोपड़ा को यह जोड़ी पसंद नहीं आई और फिर वह दूसरे हीरो की तलाश में जुट गए।

हनी ईरानी जो कि फिल्म लम्हें की कहानी के लेखक थे। उन्होंने यश चोपड़ा को सुझाव देते हुए एक्टर अनिल कपूर का नाम सजेस्ट किया। वहीं जब यश चोपड़ा अनिल कपूर से मिले तो उन्हें फिल्म के रोल के हिसाब से अनिल ज्यादा बड़े लगे और उन्होंने अनिल कपूर को भी रिजेक्ट कर दिया। वहीं जैसा कि हम सब जानते हैं कि अनिल कपूर हर फिल्म में काम करना चाहते हैं। बस अनिल कपूर ने भी जिद्द ठान ली और वह यश चोपड़ा के पास चले गए। अनिल कपूर ने यश चोपड़ा खूब मनाया और कहा कि वह उन्हें उनकी फिल्म में ले लें। यह बात सुनकर यश चोपड़ा ने अनिल कपूर के सामने एक शर्त कर रख दी।

यश चोपड़ा ने अनिल कपूर के सामने शर्त रखते हुए कहा कि इस रोल में ढलने के लिए उन्हें अपनी मूछें कटवानी पड़ेंगी। तभी वह इस रोल में फिट होंगे। इस बात को सुनकर अनिल कपूर काफी परेशान हो गए, लेकिन फिल्म में काम करने के लिए उन्हें यश चोपड़ा की यह शर्त मानी और अपनी मूछों को कटवा डाला।

Published on: