बॉलीवुड

किसी समय अनिल कपूर हो गए थे दाने-दाने के मोहताज, गर्लफ्रेंड से मांगते थे पैसे

अनिल कपूर (Anil Kapoor) मना रहे हैं आज अपना जन्मदिन पढ़ाई करने के बाद भी नहीं मिला था अनिल कपूर को कोई काम गर्लफ्रेंड सुनीता से मांगते थे पैसे सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) की आवाज़ से हुआ प्यार तो कर ली शादी
2 min read
• •
Updated: 24 Dec 2019, 4:40 PM IST
anil_fe.jpg
अनिल कपूर का है आज बर्थडे

नई दिल्ली। एवरग्रीन हैंडसम दिखने वाले अनिल कपूर (Anil kapoor) आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल कपूर ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्में की हैं। जिसमें मेरी जंग (Meri Jung), तेजाब (Tezaab), रामलखन (Ram lakhan), बेटा (Beta), 1942 ए लव स्‍टोरी (1952: A love story film), स्‍लमडॉग मिलेनियर (slumdog millionaire) जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं यहां तक पहुंचने के लिए अनिल कपूर को कितना संघर्ष करना पड़ा था।

इतने बड़े स्टार बनने से पहले अनिल कपूर एक बैकग्राउंड डांसर थे। जी हां, एख इंटरव्यू के दौरान अनिल कपूर ने बताया था कि उन्होंने एक्टिंग का कोर्स किया, लेकिन उन्हें कोई काम नहीं मिला। तभी एक शो था जिसकी शूटिंग विदेश में होनी थी और उसके लिए बैकग्राउंड डांसर की जरूरत थी। तो वे उस शो में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर वहां चले गए। उस समय उन्हें इस शो के 15 पाउंड मिला करते थे।" उन्होंने आगे बताया कि एस समय ऐसा भी था जब उनकेपास कोई अच्छा काम नहीं था। उनके पास पत्नी सुनीता के साथ डेट में जाने के लिए भी पैसे नहीं थे। ऐसे में उन्हें सुनिता (Sunita Kapoor) से पैसे मांगने पड़े थे और फिर दोनों डेट पर गए थे।

अनिल कपूर ने अपनी लव लाइफ के बारें में बतातें हुए कहा कि उन्हें सबसे पहले सुनीता की आवाज़ से प्यार हुआ था। उन्होंने ये भी बताया कि कितनी प्यारी आवाज़ है इसकी, कितनी अच्छी अंग्रेजी बोलेती है। मैं उनकी आवाज़ सुनकर ही सुनीता पर मोहित हो गया था। सुनीता पहली बार मुझे राजकपूर के घर में मिली थी। वो बहुत एट्रेक्टिव थीं। तभी से हमारी दोस्ती हो गई, हमारी मुलाकातें बढ़ने लगीं और हमें एक-दूसरे से प्यार हो गया। उनके बिना मुझे बहुत अकेलापन महसूस होता था।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन