8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘राम-अवतार’ फिल्म में अनिल कपूर के बाद में नाम आने से नाराज़ थे सनी देओल, दबा दिया था उनका गला

अनिल कपूर (Anil Kapoor) हुए 63 साल के मना रहेें अपना जन्मदिन सनी देओल (Sunny Deol) और अनिल कपूर के बीच हुआ बड़ा झगड़ा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 24 Dec 2019, 12:24 PM IST

sunny deol fight with anil kapoor

sunny deol fight with anil kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपने दमदार डायलॉग की वजह से फेमस सनी देओल (Sunny Deol) को 35 साल हो चुके हैं। सनी देओल की इमेज अच्छे इंसानो की लिस्ट में आती है। लेकिन ये बात बेहद ही कम लोग जानते है कि रियल लाइफ में सनी देओल को बहुत जल्दी गुस्सा आता है। बॉलीवुड में भी सनी के इस गुस्से का शिकार भी हो चुकी हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) भी कासनी देओल नाम शामिल है।

वैसे तो अनिल कपूर (Anil Kapoor) और सनी देओल (Sunny Deol) बॉलीवुड में एक साथ काम कर चुके हैं। दोनों ही अभिनेताओं ने एक साथ 'राम-अवतार' (Ram Avtar), 'जोशीले' (Joshilaay) जैसे और भी कई बड़ी फिल्म साथ में की हैं जो काफी हिट भी रही हैं । इन दोनों ही एक्टर के बीच एक ऐसा किस्सा जुड़ा है जिसे बहुत ही कम लोग जानते हैं। दरअसल ये किस्सा फिल्म राम-अवतार (Ram Avtar) के दौरान का है। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सनी देओल को एकदम से इतना गुस्सा आया कि उन्होंने अनिल कपूर की गर्दन ही पकड़ ली थी। सनी देओल ने अनिल कपूर की गर्दन को इस तरह कसकर पकड़ था कि उनका दम ही घुटने लगा था।

ये भी पढ़ें: 2019 में इन 10 तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई थी हलचल, रानू मंडल के मेकअप से लेकर प्रियंका चोपड़ा है शामिल

सनी देओल (Sunny Deol) के इस भयानक गुस्से के पीछे की वजह ये थी कि फिल्म 'राम-अवतार' से पहले दोनों की फिल्म जोशीले (Joshilaay) रिलीज़ हुई थी। जिसके क्रेडिट्स में सनी देओल से पहले अनिल कपूर का नाम डाला गया था। इस बात से सनी देओल अनिल कपूर से काफी गुस्सा थे। खबरें ऐसी भी थी कि फिल्म साइन किए जाने के कारण मज़बूर में उन्हें साथ में फिल्म राम-अवतार भी करनी पड़ी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सनी देओल रका गुस्सा फूट पड़ा। इस बात को कई साल हो गए हैं लेकिन आज भी इन दोनों स्टार्स के बीच मनमुटाव देखें जाते हैं। लाख कोशिशों के बाद भी सनी देओल और अनिल कपूर एक दूसरे से बातचीत नहीं करते हैं।