बॉलीवुड

Animal Box Office Collection Prediction: ‘एनिमल’ पहले दिन ‘टाइगर 3’ को देगी मात, ओपनिंग पर लाएगी तूफान

Animal Box Office Collection Prediction Day 1: 'एनिमल' फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है, ऐसे में फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।  

less than 1 minute read
Nov 22, 2023
एनिमल ओपनिंग पर क्या सच में टाइदगर 3 को पछाड़ देगी?

Box Office Collection: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) 1 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी, ऐसे में फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, अब कुछ दिनो पहले ही एनिमल का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, माना जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर सलमान खान (Salman Khan) की 'टाइगर 3' (Tiger) को भी पछाड़़ सकती है, देश के साथ विदेशों में भी एनिमल का क्रेज देखने लायक है, फिल्म की एडवांस बुकिंग से एक बड़ी ओपनिंग का अंदाजा लगाया जा रहा है, आईये जानते हैं फिल्म पहले दिन कितनी कमाई करेगी...

'एनिमल' पहले दिन टाइगर 3 को चटाएगी धूल? (Animal Box Office Collection Day 1)
एनिमल का हाल ही मैं पहले टीजर फिर, नया गाना जारी हुआ हैं, अब सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक, रणबीर कपूर की एनिमल पहले दिन ही भौकाल कमाई करने वाली है। फिल्म 33 से 38 करोड़ रुपए की ओपनिंग दर्ज कर सकती है। वहीं जैसे-जैसे रिलीज के दिन करीब आ रहे हैं टिकटों की बिक्री में भी बढ़ोतरी हो रही है, पर ये देखने लायक होगा कि फिल्म पहले दिन कैसा प्रदर्शन करती है।

फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं, वहीं अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी फिल्म की जा कहे जा रहे हैं। फिल्म में अनिल कपूर रणबीर के पिता बने हैं तो वहीं रश्मिका मंदाना रणबीर की गर्लफ्रेंड दिखाई गई हैं। एनिमल का डायरेक्शन फिल्म कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने किया है।

Published on:
22 Nov 2023 09:44 am
Also Read
View All