बॉलीवुड

Animal Box Office: मंडे को ‘एनिमल’ का बजा डंका, 32वें दिन करोड़ों कमा ले गई फिल्म

Animal Box Office Collection Day 32: फिल्म 'एनिमल' के 1 जनवरी न्यू ईयर के आंकड़े आ गए हैं। फिल्म ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है।
less than 1 minute read
Jan 02, 2024
animal_box_office_collection_day_32_monday.jpg
एनिमल ने पांचवें सोमवार 32वें दिन किया जबरदस्त कलेक्शन

Box Office Collection: रणबीर कपूर की एनिमल 32वें दिन भी करोड़ों कमा रही है। फिल्म का क्रेज बॉक्स ऑफिस पर देखा जा सकता है। पहले कहा जा रहा था कि 'सालार' और 'डंकी' जैसी फिल्मों की रिलीज के बाद 'एनिमल' का बॉक्स ऑफिस से पत्ता साफ हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ और फिल्म अब भी कमाई के मामले में हर रोज करोड़ का आंकड़ा पार कर रही है। एनिमल उन फिल्मों में से एक है जिसने अपने ओपनिंग पर ही अपना बजट पूरा कर लिया था। अब Sacnilk ने ट्रेड के अनुसार 32वें दिन के आंकड़े जारी कर दिए हैं। आईये जानते हैं एनिमल ने पांचवें सोमवार को कितने करोड़ का बिजनेस किया है...

एनिमल ने 32वें दिन किया इतने करोड़ का बिजनेस (Animal Box Office Collection Day 32)
Sacnilk के ट्रेड के अनुसार, एनिमल ने 1 जनवरी सोमवार को तूफानी कमाई की है। फिल्म 1 महीने बाद भी लाखों में नहीं करोड़ों में कमाई कर रही है। 'एनिमल' ने पांचवें सोमवार यानी रिलीज के 32वें दिन 1.35 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 546.28 करोड़ हो गया है।

'एनिमल' होगी OTT पर जल्द रिलीज (Animal OTT Release)
'एनिमल' फिल्म भी जल्द बॉक्स ऑफिस से हटकर ओटीटी पर रिलीज होगी। 'एनिमल' के राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदें है तो ये फिल्म नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म पर जनवरी में रिलीज होगी। पर किस डेट को होगी ये अभी तक कंफर्म नहीं किया गया है।

Published on:
02 Jan 2024 10:05 am