बॉलीवुड

तमन्ना भाटिया की बॉडी पर विवादित कमेंट पर अन्नू कपूर का माफीनामा, बोले- ‘अगर उन्हें बुरा लगा तो मैं उनके पैर छू लूंगा’

Annu Kapoor Tamannaah Bhatia Controversy: अनु कपूर और तमन्ना भाटिया का यह विवाद एक पुराने इंटरव्यू से जुड़ा, जिसमें अन्नू कपूर ने एक्ट्रेस के गाने 'आज की रात' में उनके डांस और अभिनय पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा था, "माशाल्लाह क्या दूधिया बदन है," उनका ये कमेंट वायरल हो गया था और यूजर्स इस पर कमेंट्स कर रहे थे।

3 min read
Apr 24, 2026
अन्नू कपूर का माफीनामा। (फोटो सोर्स: IMDb)

Annu Kapoor Tamannaah Bhatia Controversy: वेटरन एक्टर और प्रेजेंटर अन्नू कपूर ने एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के बारे में अपने विवादित कमेंट "दूधिया बदन" पर उठे विवाद पर अब सफाई दी है और उन्होंने अपने बयान का मतलब और इरादे पर सफाई दी है। अपने बेबाक और बिंदास बयानों के लिए आये दिन चर्चा में आने वाले अनु कपूर ने कहा कि विवाद उनके शब्दों को गलत समझने की वजह से हुआ, न कि उनके असली मतलब के कारण।

ये भी पढ़ें

गर्भवती पत्नी को छोड़ दूसरी औरत के साथ थे ओमपुरी, अन्नू कपूर ने खोले काले चिट्ठे, बताया- कैसे हो गए थे अंत में एक्टर

कब हुई थी विवाद की शुरुआत (Annu Kapoor Tamannaah Bhatia Controversy)

यह मामला शुभांकर मिश्रा के साथ हुई एक बातचीत से जुड़ा है, जहां अनु कपूर ने फिल्म राज कुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'स्त्री 2' के गाने 'आज की रात' में तमन्ना के जबरदस्त डांस और एक्टिंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, "माशाल्लाह क्या दूधिया बदन है!" देखते ही देखते उनका के कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और ऑनलाइन यूजर्स इस पर तरह तरह के रिएक्शंस देने लगे।

अब अन्नू कपूर ने दी सफाई (Annu Kapoor Clarifies Dudhiya Badan Remark)

हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ हुए एक इंटरव्यू में, अनु कपूर ने बताया कि उन्होंने ये बात किन परिस्थितियों में कही थी। उन्होंने इसे विदेश में अपने शो के दौरान हुई एक प्रोफेशनल बातचीत से जोड़ा।

उन्होंने बताया, “पिछले साल, मेरे अमेरिका में शो थे। मैंने अपनी क्रिएटिव टीम से कहा कि कंटेस्टेंट अच्छे हैं, इसलिए कोई 'गूगली' जैसा गाना सुझाओ। तब उन्होंने यह गाना 'आज की रात' बजाया। मैंने कहा कि इसकी धुन बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा कि यह गाना बहुत मशहूर है, लेकिन कंटेस्टेंट इस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाएंगे; इसलिए यह एक 'गूगली' गाना हो सकता है, क्योंकि इसका 'मुखड़ा' पूरी तरह से जमता नहीं है। मैंने उनसे कहा कि मुझे इसका वीडियो दिखाओ। मैंने उसे देखा और कहा कि वो बहुत अच्छा डांस कर रही है। बस यही सब हुआ था।”

आलोचना का जवाब देते हुए कपूर ने कहा कि यह गुस्सा शायद हिंदी शब्दों के इस्तेमाल की वजह से ज्यादा भड़क गया। उन्होंने दलील दी कि अगर यही बात अंग्रेजी में कही जाती, तो शायद लोगों का रिएक्शन ऐसा नहीं होता।

इसके आगे उन्होंने कहा, “अगर आप यही बात अंग्रेजी में कहते हैं, तो कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन हिंदी में कहते ही यह एक समस्या बन जाती है। अपनी ही भाषा में की गई गाली ज्यादा चुभती है, लेकिन अगर आप वही बात अंग्रेजी में कहते हैं, तो किसी को कोई दिक्कत नहीं होती। अगर मैंने ‘Milky Body’ कहा होता, तो कोई दिक्कत नहीं होती। उसकी उम्र कितनी होगी - 28, 30? मेरे बच्चे भी उसी उम्र के हैं। सिर्फ इसलिए कि मैंने ‘दूधिया बदन’ कहा, लोग मुझे बूढ़ा कहने लगे और मुझे ट्रोल करने लगे।” इसके आगे उन्होंने इस बात को भी स्पष्ट किया कि उनके कमेंट का उद्देश्य सराहना करना था, न कि किसी को एक वस्तु की तरह देखना।

माफी मांगने को तैयार हैं अनु कपूर (Annu Kapoor Apology Statement)

एक्टर ने आगे कहा, 'मैं अपनी बात पर कायम हूं, लेकिन अगर तमन्ना को मेरे कमेंट से दुख हुआ है या बुरा लगा है तो मैं माफी मांगने को भी तैयार हूं। अगर वह मुझसे पूछती हैं कि क्या मैंने ऐसा कहा था, तो मैं कहूंगा, हाँ, मैंने ही कहा था। अगर आपको बुरा लगा, तो मैं आपके पैर छू लूंगा। अगर 71 साल का कोई बुज़ुर्ग उनके पैर छूता है, तो वह क्या कहेंगी? कुछ नहीं, क्योंकि मैं ऐसा किसी गलत इरादे से नहीं कर रहा हूं।”

बता दें कि एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने तब से लेकर अभी तक इस विवाद पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें

जिस एक्ट्रेस को बोलता था बेटी, उसी के साथ Kissing Scene को लेकर विवादों में फंसा था ये एक्टर
Also Read
View All