बॉलीवुड

महेश भट्ट से अफेयर पर ‘आशिकी’ एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरा और उनका रिश्ता…

Anu Aggarwal React Mahesh Bhatt Affair: एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने सालों बाद अपने और महेश भट्ट के अफेयर पर बड़ा बयान दिया है।

2 min read
Aug 06, 2024
अनु अग्रवाल ने महेश भट्ट के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

Anu Aggarwal React Mahesh Bhatt Affair: साल 1990 में आई फिल्म आशिकी से अनु अग्रवाल रातों रात स्टार बन गई थीं। वो फिल्म उनकी डेब्यू फिल्म थी और वह एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। उस फिल्म का डायरेक्शन महेश भट्ट ने किया था। ऐसे में कई सालों बाद अनु अग्रवाल ने एक बड़ा राज खोला है। उन्होंने अपने और आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट को लेकर बयान दिया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है। उन्होंने बताया कि आखिर महेश भट्ट और उनका रिश्ता क्या और कैसा था?

अनु अग्रवाल ने अपने और महेश भट्ट के रिश्ते की बताई सच्चाई (Anu Aggarwal React Mahesh Bhatt Affair)

अनु अग्रवाल ने बॉलीवुड बबल से बातचीत की। एक्ट्रेस से पूछा गया कि आखिर उनके और महेश भट्ट में क्या रिश्ता था? आप दोनों उस समय एक रिश्ते में थे क्या? अनु अग्रवाल ने जवाब दिया, मैं हमेशा महेश भट्ट की फेवरेट थी मैं सारे सीन एक ही टेक में दे देती थी। वह मेरी एक्टिंग और काम से काफी खुश थे। अक्सर वह मेरी तारीफ करते रहते थे, पर हमेशा कई लोगों को महेश भट्ट का मेरी तारीफ करना पसंद नहीं आता था और तब लोगों ने मेरा और उनका नाम साथ में जोड़ना शुरू कर दिया।

अनु अग्रवाल ने आगे कहा, “महेश भट्ट मुझे वन टेक गर्ल बोलते थे। वहीं, लोग मुझसे पूछते थे कि आखिर महेश भट्ट का मेरे लिए इतना झुकाव क्यों है? वह मेरी इतनी तारीफ क्यों करते हैं? मैं उस समय केवल 22 साल की थी जो अकेले रहती थी और अपनी जिंदगी को संभाल रही थी। इसलिए ही मैंने हर बात को नजरअंदाज किया। क्योंकि हमारे बीच में कभी कोई खराब रिश्ता नहीं था। वहीं, मुझे इंडस्ट्री में ढलने में समय लग रहा था। मुझे मेरे रंग की वजह से काम तक नहीं मिल रहा था। मैं लंबी और सांवली थी, पर हां मैं दूसरी लड़कियों की तरह शर्माती बिल्कुल नहीं थी। मुझमें काफी एटीट्यूड था। मैं लोगों से उनकी आंखों में आंख डालकर बात करती थीं। मैं उस समय सिगरेट पीती थी और सेट पर सिगरेट के पैकेट लेकर जाती थी।”

Also Read
View All

अगली खबर