बॉलीवुड

अनुपम खेर ने की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात, जाने प्रधानमंत्री को एक्टर ने क्या दिया तोहफा

अभिनेता अनुपम खेर का नाम उन सितारों की लिस्ट में आता है जो अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। बता दें कि हाल ही में अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की है और लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा हैं। चलिए जानते हैं आख़िर क्यों अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री से की मुलाक़ात…

less than 1 minute read
Apr 24, 2022
anupam kher met pm modi gifted rudraksh mala from his mother dulari

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में दो तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों के साथ अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा है कि- आदरणीय प्रधानमंत्री narendramodi जी। आज आपसे मिलकर मन और आत्मा दोनो प्रसन्न हुए।

अनुपम खेर आगे लिखते हैं कि- आप देश के लिए, देशवासियों के लिए दिन रात जो कार्य और मेहनत कर रहें है उसके लिए आपको धन्यवाद कहने का मौक़ा मिला।और जिस श्रद्धा के साथ आपने मेरी माँ द्वारा आपकी रक्षा के लिए रुद्राक्ष की माला स्वीकार की वो हम और दुलारी जी हमेशा याद रखेंगे। प्रभु आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाये रखे। और ऐसे ही हम सबको ऊर्जा देते रहें! जय हिंद!

बता दें कि हाल ही में अनुपम खेर फ़िल्म ‘द कश्मीर फ़ाइल्स’ में नज़र आए थे इस फ़िल्म को दर्शकों की ओर से काफ़ी ज़्यादा प्यार भी मिला था। इस फ़िल्म के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ख़ुद इस फ़िल्म की काफ़ी ज़्यादा तारीफ़ की थी। ‘द कश्मीर फ़ाइल्स’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर भी ताबड़ तोड़ कमाई की थी।

आपको बता दें कि इस फ़िल्म को दर्शकों ने बेसुमार प्यार दिया और फ़िल्म में क़रीबन 200 करोड़ रूपये की कमाई भी की थी। बता दें कि इस फ़िल्म के निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया था और अब फिर से विवेक अग्निहोत्री और फ़िल्म निर्देश करने वाले हैं जिसका नाम है दिल्ली फ़ाइल्स। आपको बता दें कि अनुपम खेर अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।

Updated on:
24 Apr 2022 07:42 pm
Published on:
24 Apr 2022 07:41 pm
Also Read
View All