बॉलीवुड

OMG! केबीसी की हॉट सीट पर पहुंचने से एक दिन पहले चली बसी थीं अनुराधा की मां

अनुराधा के हिम्मत की ददा देनी होगी कि जब वह हॉट सीट पर पहुंचीं, तो उन्होंने मां के जाने के गम का जरा भी अहसास नहीं होने दिया...
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2017, 5:50 PM IST
anuradha
anuradha

वह टे्रनर डिप्टी कलक्टर हैं। पालियोग्रस्त हैं। नाम है अनुराधा। छत्तीसगढ़ के मुगेली जिले की रहने वाली अनुराधा के पति घर का सारा काम करते हैं और वो ऑफिस का। अनुराधा सालों से केबीसी में जाने और अमिताभ बच्चन से मुलाकात करने का सपना संजो रखा था। किस्मत ने केबीसी के दरवाजे खोले, तो इसी दौरान उनकी मां उन्हें हमेशा-हमेशा के लिए रुखसत हो गईं। हम आपको बता दें कि जिस दिन उन्हें केबीसी की शूटिंग में हिस्सा लेना था, उसके ठीक एक दिन पहले उनकी मां चल बसीं। एक ओर जहां अनुराधा के चेहरे पर केबीसी में पहुंचने की खुशी थी, वहीं उनकी आंखों में मां के जाने का गम भी झलक रहा था। अनुराधा के हिम्मत की ददा देनी होगी कि जब वह हॉट सीट पर पहुंचीं, तो उन्होंने मां के जाने के गम का जरा भी अहसास नहीं होने दिया।

दूसरी ओर केबीसी में जाने के लिए उन्होंने राज्य सरकार से परमिशन नहीं ली थी, जिसके चलते उनके सामने काफी बड़ी मुसीबत आ गई थी। खैर, उन्होंने इन सब की परवाह किए बिना शो में पहुंची और खूब खेलीं। दरअसल, केबीसी में जाने का उनका नेक मकसद भी रहा है। बताया जाता है कि उनका भाई किडनी की बीमारी से जूझ रहा है, जिसके इलाज के लिए पैसों की जरूरत है। केबीसी से उन्हें उम्मीदें जगीं। अप्लाई करती रहीं और इस बार सलेक्ट हो गईं। अनुराधा का इरादा नेक था, इसलिए ईश्वर ने भी उनका साथ दिया। शो में अनुराधा ने 12 सवालों के सही जवाब देकर 12 लाख 50 हजार रुपए जीत लिए।

बता दें कि अनुराधा को जिस दिन उस शो की शूटिंग होनी थी, उसके एक दिन पहले ही अनुराधा की मां का निधन हो गया था। लेकिन घर वालों की सलाह पर वे इस शो का हिस्सा बनने गईं सिर्फ अपने भाई के लिए। इस दर्द भरे मौके पर भी अनुराधा ने बहुत ही हिम्मत के साथ काम लिया। इसके अलावा केबीसी में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने के लिए अनुराधा को बहुत सी समस्या का सामना करना पड़ा। शूटिंग के बाद प्रशासन विभाग से उन्हें एक नोटिस आया। शो में जाने के लिए उन्होंने परमिशन नहीं ली और कलक्टर से छुट्टी लेकर चली गईं। हालांकि, बाद में अनुराधा के आवेदन को सरकार ने स्वीकार कर लिया।

Updated on:
22 Sep 2017, 5:50 PM IST
Published on: