इसमें कोई दोराय नहीं कि स्टैंडअप कॉमेडी के सुपरस्टार कपिल शर्मा को समय बिल्कुल भी सही नहीं चल रहा है। किसी ने सही कहा कि सफलता पाने के लिए जितनी मेहनत करनी पड़ती है, उससे कहीं ज्यादा उसे बनाए रखने के लिए करनी पड़ती है। इस मामले में कपिल शर्मा फिसड्डी साबित हुए। सफलता के नशे में चूर कपिल ने अपने दोस्तों तक को नहीं बख्शा, जिनके साथ के बिना वो कामयाबी के बारे में सोच भी नहीं सकते थे। यहीं से कपिल का बुरा दौर शुरू हुआ। पहले दोस्तों ने साथ छोड़ा, फिर शो बंद हुआ। वो बीमार पड़ गए। इधर ईलाज चल ही रहा था कि उनके दिल टूटने की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ ने कपिल को गुड बाय कह दिया है। जी हां, दोनों का बे्रकअप हो गया है।