7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking! जैकलीन का पत्ता साफ, अब सलमान संग दीपिका लड़ाएंगी इश्क !

नाडियाडवाला की ख्वाहिश है कि सीक्वल मूवी ज्यादा भव्य हो। वह ‘किक 2’ को किक से भी बड़ी फिल्म  बनाना चाहते हैं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 14 Sep 2017, 1:58 PM IST

deepika

deepika

सलमान खान और जैकलीन फर्नाडिस अभिनीत ‘किक’ हिट रही थी। ऐसे में कहा जा रहा था कि इसकी सीक्वल मूवी में भी यही जोड़ी होगी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा। कहा जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स ‘किक 2’ में एक नया चेहरा लेना चाहते हैं, ताकि यह सीक्वल मूवी कुछ अलग बन सके। नाडियाडवाला प्रोडक्शन की ख्वाहिश है कि सीक्वल मूवी ज्यादा भव्य हो। वह ‘किक 2’ को किक से भी बड़ी फिल्म के रूप में बनाना चाहते हैं। ऐसे में वे एक ऐसी नायिका की तलाश में हैं, जिनके साथ अभी तक सलमान की जोड़ी नहीं बनी।

दीपिका तक पहुंचती है यह तलाश

साजिद नाडियाडवाला की यूनिक जोड़ी वाली ख्वाहिश पूरी हो सकती है, अगर दीपिका पादुकोण इस ‘किक २’ के लिए हां कह देती हैं। सूत्रों के मुताबिक इस रोल के लिए अभिनेत्री को अप्रोच कर लिया गया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि दीपिका ने क्या जवाब दिया। वैसे कहा तो यही जा रहा है कि दीपिका भी सलमान के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। यदि उनका रोल किक २ में दमदार हुआ, तो यकीनन उनकी ओर से कोई प्रॉब्लम नहीं होगी। ऐसी उम्मीद की जा रही है।

दीपिका बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ नजर आ चुकी हैं। शाहरुख खान के अपोजिट उन्होंने डेब्यू किया था। उनके साथ कई हिट मूवीज दी हैं, लेकिन सलमान के साथ उनकी जोड़ी अब तक नहीं बनी है। अगर दोनों साथ आते हैं, तो ये फैंस के लिए भी अच्छी खबर है। फिलहाल दीपिका, संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावती’ में व्यस्त हैं। वहीं सलमान ‘टाइगर जिंदा है’ का क्लाइमैक्स शूट कर रहे हैं। इसके बाद वे बिग बॉस सीजन ११ की शूटिंग भी शुरू करेंगे और इसी के साथ ही जैकलीन के साथ ‘रेस ३’ की शूटिंग भी करेंगे यानी जैकलीन को ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है। वे किक से भले ही बाहर हो गई हैं, लेकिन अभी तक ‘रेस’ में बनी हुई हैं। किक से उनका आउट होना सिर्फ फ्रेश जोड़ी की तलाश के चलते हुआ है।