बॉलीवुड

‘शाहरुख खान से ज्यादा बिजी हूं’, हेटर्स पर भड़के Anurag Kashyap, बताया क्यों छोड़ी मुंबई

Anurag Kashyap Movies: निर्देशक अनुराग कश्यप ने हेटर्स को लेकर ट्वीट किया है। साथ ही दावा किया है कि वो शाहरुख खान से ज्यादा व्यस्त हैं। उन्होंने मुंबई क्यों छोड़ी ये भी बताया है।
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2025, 12:36 PM IST
Anurag-kashyap-left-mumbai-not-films-claims-busier-than-Shah-Rukh-Khan
अनुराग कश्यप और शाहरुख खान

Anurag Kashyap Movies: फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप को उनके बेबाक अंदाज और बिना लाग-लपेट के बयानों के लिए जाना जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ये अफवाह फैली कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है। इसकी वजह थी मार्च 2025 में उनका मुंबई छोड़कर किसी और शहर में बसना।

इस खबर के बाद फैंस और मीडिया में चर्चा शुरू हो गई कि क्या अनुराग कश्यप अब फिल्में नहीं बनाएंगे। लेकिन अनुराग ने इन सभी अफवाहों का करारा जवाब दिया है।

हेटर्स को दिया ये जवाब 

अनुराग कश्यप ने ट्विटर यानी एक्स पर लिखा-"जो लोग सोचते हैं कि मैं हारकर भाग गया हूं, उन्हें बता दूं कि मैं यहीं हूं। मैं शाहरुख खान से भी ज्यादा व्यस्त हूं। 2028 तक की मेरी डेट्स फुल हैं।" उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा।

इसी में अनुराग ने बताया कि इस साल उनकी 3 से 5 फिल्में रिलीज हो सकती हैं। साथ उन्होंने कहा कि वो हर रोज 3 फिल्में रिजेक्ट कर रहे हैं, वो काफी ज्यादा बिजी हैं।

बताई मुंबई छोड़ने की वजह

एक इंटरव्यू में अनुराग ने बताया कि उन्होंने मुंबई इसलिए छोड़ी क्योंकि इंडस्ट्री का माहौल बहुत "टॉक्सिक" (जहरीला) हो गया है। उन्होंने कहा था-"हर कोई 500-800 करोड़ की फिल्मों की दौड़ में है। रचनात्मकता खो चुकी है। शहर सिर्फ इमारतों से नहीं बनता, वहां के लोगों से बनता है। लेकिन यहां के लोग एक-दूसरे को नीचे गिराने में लगे हैं।"

CBFC पर भी जताई नाराजगी

अनुराग कश्यप ने हाल ही में CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। ये नाराजगी अनंत महादेवन की बायोग्राफिकल फिल्म ‘फुले’ की रिलीज में देरी को लेकर थी।

अनुराग कश्यप

CBFC ने फिल्म पर जातिवाद बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कई कट्स मांगे, जिससे फिल्म की रिलीज टल गई। अनुराग ने इसे "सेंसरशिप का गलत इस्तेमाल" और "रचनात्मक स्वतंत्रता पर हमला" बताया।

अनुराग कश्यप की अपकमिंग मूवी

वो जल्द ही एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘डकैत’ में नजर आएंगे, जिसमें वो एक इंस्पेक्टर स्वामी की भूमिका निभा रहे हैं।इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष भी मुख्य किरदार में हैं। इससे पहले अनुराग ‘युद्ध’, ‘लियो’ और ‘महाराजा’ जैसी साउथ इंडियन फिल्मों में भी एक्टिंग कर चुके हैं।

Updated on:
18 Apr 2025, 12:36 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’