
अनुराग कश्यप
Anurag Kashyap On Phule Controversy: बॉलीवुड एक्टर प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की अपकमिंग फिल्म ‘फुले’ पहले 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन विवादों और सेंसर बोर्ड की आपत्तियों की वजह से अब इसे 25 अप्रैल तक टाल दिया गया है।
इस बीच फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने CBFC पर जमकर नाराजगी जताई है और जातिवाद पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है।
अनुराग कश्यप ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने इसमें लिखा-“धड़क 2 की स्क्रीनिंग के वक्त CBFC ने कहा कि मोदी जी ने देश में कास्ट सिस्टम खत्म कर दिया है। इसी आधार पर ‘संतोष’ फिल्म भी भारत में रिलीज नहीं हुई। अब ‘फुले’ पर ब्राह्मणों को आपत्ति है। जब जातिवाद ही नहीं है तो ब्राह्मण को क्यों परेशानी हो रही है?”
उन्होंने आगे लिखा-“आपकी क्यों सुलग रही है। जब कास्ट सिस्टम था नहीं तो ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले क्यों थे। या तो आपका ब्राह्मणवाद अस्तित्व में ही ही नहीं है, क्योंकि मोदी जी जिनके हिसाब से भारत में कास्ट सिस्टम नहीं है?” उन्होंने और भी बहुत कुछ लिखा है आप भी देखिए उनकी ये पोस्ट:
अनुराग कश्यप के बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग CBFC के रुख को संवेदनशील विषयों से बचने की कोशिश मान रहे हैं, तो कुछ इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर सेंसरशिप बता रहे हैं। वहीं कुछ सच्चाई का साथ देने के लिए अनुराग को सलाम करते दिखे।
CBFC ने ‘फुले’ फिल्म को ‘U’ सर्टिफिकेट तो दे दिया है, लेकिन साथ में कुछ शब्दों को हटाने के निर्देश दिए, जैसे ‘पेशवाई’, ‘मांग’, ‘महार’ आदि। फिल्म के निर्देशक अनंत महादेवन ने कहा कि उन्होंने सेंसर बोर्ड के सभी निर्देशों का पालन किया है।
‘फुले’ फिल्म भारतीय समाज सुधारकों ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है। ये फिल्म जातिवाद, शिक्षा और सामाजिक सुधार जैसे मुद्दों को उठाती है, जो भारतीय इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण रहे हैं।
ये फिल्म अब 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये पहले 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी।
Updated on:
17 Apr 2025 11:38 am
Published on:
17 Apr 2025 11:38 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
