9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pretty Zinta ने युजवेंद्र चहल को लगाया गले, लोग बोले- अरे चहल फिर ना फस जाए लव…

Pretty Zinta And Yuzvendra Chahal: कल पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 रन से मात दी। इसका जश्न मनाते हुए प्रीति जिंटा की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हैं। इस पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 16 Apr 2025, 2:26 PM IST

preity-zinta-yuzvendra-chahal-hug-pbks-win-kkr-ipl-2025

युजवेंद्र चहल और प्रीति जिंटा

Pretty Zinta And Yuzvendra Chahal: आईपीएल 2025 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 16 रन से हरा दिया। इस जीत के हीरो रहे युजवेंद्र चहल, जिन्होंने 4 विकेट झटक कर कम स्कोर वाले मैच को पंजाब की झोली में डाल दिया।

प्रीति जिंटा ने मैदान में जाकर चहल को लगाया गले

मैच के बाद PBKS की सह-मालकिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा खुशी से फूली नहीं समाईं। जैसे ही पंजाब जीत गई वो मैदान पर दौड़ती हुई पहुंचीं और चहल को गले लगाकर उनकी तारीफ की। इस पल को कैमरे में कैद किया गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें: बचपन में Dharmendra से नाराज रहते थे बॉबी देओल, अब समझ आया ऐसा क्यों करते थे उनके डैड

चहल पर क्या बोलीं प्रीति जिंटा

एक वायरल वीडियो में प्रीति जिंटा को चहल से बात करते हुए देखा गया, जहां वो कहती हैं-“हाथ अभी भी कांप रहे हैं… इतना नर्वस थी मैं, लेकिन चहल ने कमाल कर दिया!” वहीं चहल को हग करने वाली तस्वीरे पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Madhubala की अधूरी प्रेम कहानी, शादी के करीब पहुंचा रिश्ता, धर्म बना प्यार की राह में दीवार

एक फैन ने लिखा-"प्रीति जिंटा >>> क्या शानदार ऑनर हैं।" एक अन्य ने लिखा- "अरे चहल फिर ना फंस जाए किसी लव ट्रैप में, एक बार कट चुका है।" वहीं बहुत से लोग पंजाब किंग्स और उनकी ओनर की इस पर जमकर तारीफ करते दिखे। 

पंजाब किंग्स की जर्सी को लेकर हुई झड़प

मैच के बाद एक और घटना चर्चा में रही। जब प्रीति ने स्टैंड्स में PBKS की जर्सी फैंस की तरफ उछाली, तो उसे लेकर फैंस में हाथापाई हो गई। 

प्रीति जिंटा की अपकमिंग मूवी 

क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ प्रीति जिंटा अब बॉलीवुड में भी कमबैक करने जा रही हैं। उनकी अगली फिल्म 'लाहौर 1947' है, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रीति के साथ सनी देओल, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल नजर आएंगे। ये फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई जा रही है।