बॉबी ने बताया कि उनका घर एक साधारण भारतीय घर जैसा था। वहां फिल्मी बातें नहीं होती थीं, न ही पार्टी कल्चर था। "हम आम लोगों की तरह रहते थे। हां, इतना जरूर था कि जब पापा के साथ बाहर जाते तो बहुत भीड़ लगती थी। लोग पापा को बहुत प्यार करते थे और मैं ये देखकर चौंक जाता था। सोचता था कि लोग पापा को इतना क्यों चाहते हैं?"