वैसे जया बच्चन कई बार अपनी बहू ऐश्वर्या की तारीफ कर चुकी हैं। फेमस शो कॉफी विद करण में जब जया बच्चन से पूछा गया था कि क्या ऐश्वर्या परिवार के लिए बिल्कुल सही हैं? इस पर जया ने कहा था- ‘मुझे ऐसा लगता है कि ये बहुत बढ़िया है क्योंकि वो खुद एक बड़ी स्टार हैं। लेकिन जब हम सब साथ होते हैं, तो मैंने कभी भी उन्हें खुद को आगे बढ़ाते नहीं देखा, मुझे वो गुण पसंद है जिसके पीछे वो खड़ी रहती हैं, वो शांत रहती हैं, सुनती हैं और सब कुछ समझती हैं।’