इमरान खान ने इस बारे में बात करते हुए एक मीडिया हाउस से कहा- “हम एक-दूसरे को वो सपोर्ट नहीं दे पा रहे थे, जो हमें खुद का हेल्दी वर्जन बनने के लिए चाहिए था।” उन्होंने बताया कि उन्होंने महज़ 19 साल की उम्र में ये रिश्ता शुरू किया था, जब वो खुद भी पूरी तरह समझदार नहीं थे। समय के साथ जब दोनों बदले, तो रिश्ता वैसा नहीं रहा जैसा होना चाहिए था।