बॉलीवुड

Anushka Sharma और विराट कोहली ने दी बेबी अनाउंसमेंट की पार्टी, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। दोनों ने बताया कि वह जल्ह ही माता-पिता बनने वाले हैं।
2 min read
• •
Aug 29, 2020
anushka_sharma.jpg
Anushka Sharma

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। दोनों ने बताया कि वह जल्ह ही माता-पिता बनने वाले हैं। अनुष्का और विराट ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। अनुष्का ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लिखा था, 'और फिर, हम तीन थे! जनवरी 2021 में आ रहा है।' इसके बाद बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत की हस्तियों ने दोनों को शुभकामनाएं दी।

आईपीएल 2020 से पहले भारतीय क्रिकेटर्स इन दिनों दुबई में हैं। यहां अभ्यास शुरू करने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने एक छोटी पार्टी की है। क्योंकि आरसीबी के दो सदस्यों ने खुशखबरी जो दी है। एक तरफ अनुष्का और विराट कोहली माता-पिता बनने वाले हैं तो वहीं दूसरी तरफ युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा के साथ अपने रोके की भी घोषणा की थी। ऐसे में आरसीबी की तरफ एक पार्टी रखी गई। इस पार्टी की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों एक-दूसरे को केक खिलाते हैं और फिर अनुष्का विराट को किस भी करती हैं। इस वीडियो को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में अनुष्का शर्मा का बेबी बंप भी देखा जा सकता है। वहीं युजवेंद्र चहल ने भी इस दौरान केक कट किया।

आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग लेने के लिए इस समय विराट कोहली यूएई में हैं। उनके साथ अनुष्का शर्मा भी वहां गई हैं। वर्क फ्रंट की बात करें अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ लीड रोल में थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास चल नहीं पाई। वहीं, इन दिनों अनुष्का बतौर प्रोड्यूसर काफी एक्टिव हैं।

Published on:
29 Aug 2020 03:44 pm
Also Read
View All
मुश्ताक खान की उम्र और फिल्मों को लेकर गलत जानकारी पर बेटे ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब आता है जन्मदिन

The Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर