25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुश्ताक खान की उम्र और फिल्मों को लेकर गलत जानकारी पर बेटे ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब आता है जन्मदिन

Mushtaq Khan age: दिवंगत अभिनेता मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन खान ने अपने पिता की असली उम्र और फिल्मों के आंकड़ों पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नवंबर में उनका जन्मदिन था।
2 min read
Google source verification
mushtaq khan death son clarification father age he is not 56 he is 75

मुश्ताक खान के बेटे ने पिता की उम्र को लेकर दिया बयान (Photo Source- ANI)

Mushtaq Khan Death after age confusion son clarification: हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान के निधन के बाद जहां एक तरफ पूरा बॉलीवुड और उनके फैंस गमगीन हैं, वहीं दूसरी तरफ मीडिया और सोशल मीडिया पर उनकी उम्र और करियर को लेकर कई तरह की भ्रामक खबरें आ रही हैं। कई रिपोर्ट्स में उनकी उम्र महज 56 साल बताई जा रही थी। वहीं, कई में 75 साल लिखा आ रहा है। अब ऐसे में अभिनेता के बेटे मोहसिन खान (Mohsin Khan) ने खुद सामने आकर पिता की सही उम्र, जन्मतिथि और उनके ऐतिहासिक करियर के आंकड़ों को लेकर सारा कंफ्यूजन दूर कर दिया है।

मोहसिन ने बताई पिता मुश्ताक खान की असली उम्र

मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन खान ने 'बॉलीवुड क्रॉनिकल' से खास बातचीत की। इस दौरान जब उनसे उनके पिता की उम्र को लेकर उठ रहे सवालों पर पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में अफवाहों पर विराम लगाया।

मोहसिन ने बताया, "पिताजी की उम्र को लेकर जो कंफ्यूजन मीडिया में चल रहा है, मैं उसे साफ कर देना चाहता हूं। वह 56 साल के नहीं, बल्कि 75 साल के थे। उनका जन्म 25 नवंबर 1950 को हुआ था। आने वाले 25 नवंबर को वह 76 साल के होने वाले थे, लेकिन अफसोस कि 25 सितंबर को ही वह हमें छोड़कर चले गए।"

मोहसिन के इस बयान से उन तमाम अटकलों पर पूर्णविराम लग गया है जो इंटरनेट और विकिपीडिया पर उनकी उम्र को लेकर फैलाई जा रही थीं। वहीं, अब मुश्ताक खान के अंतिम दर्शन करने कई सितारे पहुंच रहे हैं।

"250 नहीं, 500 के करीब फिल्में और हजारों शोज किए"- मोहसिन खान

उम्र के अलावा मुश्ताक खान के करियर के विस्तार को लेकर भी बेटे मोहसिन ने बेहद गर्व के साथ सही जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने अपने जीवन में सिर्फ 200 या 250 फिल्में नहीं कीं, बल्कि उनका योगदान इससे कहीं ज्यादा विशाल और ऐतिहासिक था।

मोहसिन ने भावुक होते हुए पिता की उपलब्धियों को याद किया, "उन्होंने अपने करियर में 500 से ज्यादा फिल्में की हैं। इसके अलावा उन्होंने टेलीविजन के हजारों धारावाहिक एपिसोड्स में काम किया है, कई हजार स्टेज शोज किए और हाल के दिनों में वर्टिकल वेब सीरीज व नए दौर के डिजिटल प्रोजेक्ट्स में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। उन्होंने अपनी आखिरी सांस तक काम करना जारी रखा।"

मुश्ताक खान के निधन से फैंस और सिनेमा प्रेमी हुए उदास

मुश्ताक खान ने अपने चार दशक से अधिक लंबे अभिनय करियर में 'वेलकम', 'आशिकी', 'गदर: एक प्रेमकथा', 'दिल है कि मानता नहीं', 'मुझसे शादी करोगी' और 'स्त्री 2' जैसी अनगिनत यादगार फिल्मों में काम किया था। उनके बेटे द्वारा स्पष्ट की गई जानकारी के बाद अब फैंस उन्हें 500 फिल्मों के एक ऐसे दिग्गज के रूप में याद कर रहे हैं, जिन्होंने थिएटर से लेकर डिजिटल दुनिया तक हर माध्यम पर अपनी अनूठी छाप छोड़ी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग