25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

Amitabh Bachchan Post: अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग में ब्रह्मांड के रहस्यों, विज्ञान की सीमाओं और ईश्वर को लेकर विचार शेयर किए हैं। उन्होंने बताया है कि आखिर जीवन का असली सच क्या है और यह कब समझ आता है।
3 min read
Google source verification
Amitabh bachchan new blog over god and mysteries of the universe

अमिताभ बच्चन ने नया ब्लॉग किया शेयर (Photo Source- Twitter/@BeejalBhatt)

Amitabh Bachchan Blog: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) केवल अपनी एक्टिंग से ही नहीं, बल्कि अपने शब्दों और विचारों से भी करोड़ों फैंस को हैरान और खुश दोनों करते रहते हैं। 83 साल की उम्र में अब बिग बी ने अस्तित्व, ब्रह्मांड के अनसुलझे रहस्यों और ईश्वर को लेकर एक बेहद गहन और दार्शनिक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने वैज्ञानिक समझ की सीमाओं और आस्था के अटूट विश्वास पर विचार व्यक्त करते हुए सवाल उठाया है कि क्या इस बड़े ब्रह्मांड के कुछ रहस्य हमेशा के लिए केवल भगवान की कृपा पर छोड़ दिए गए हैं?

अमिताभ बच्चन ने नए ब्लॉग में क्या लिखा?

अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग 'टंबलर' में वैज्ञानिक प्रगति की बात करते हुए लिखा कि तकनीक कितनी भी आगे निकल जाए, लेकिन ब्रह्मांड के निर्माण की पूरी सच्चाई आज भी इंसान की समझ से परे है।

अमिताभ बच्चन ने लिखा, "वे तारे तैरते रहते हैं… लेकिन उनकी पूरी खोज हम सभी से बचती रहती है। अंतरिक्ष, आकाशगंगा और ब्लैक होल की कोई स्पष्टता नहीं है। जब भी इसकी उपस्थिति को समझाने या डिस्क्राइब करने की कोशिश करता है, तो कुछ खुलासा नहीं हो पाता। सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया गया है… या फिर उन अदृश्य ताकतों पर जो इन्हें इतने परफेक्शन के साथ बनाती हैं। अगर यह सब इंसान को पता ही नहीं होना था, तो फिर इसे इतना सुंदर और रहस्यमयी क्यों बनाया गया?"

'प्रार्थना और विश्वास' को लेकर अमिताभ बच्चन का तर्क

बिग बी ने विज्ञान और भक्ति के बीच के संबंध पर चर्चा करते हुए एक पुरानी बात को याद किया। उन्होंने लिखा कि उन्होंने कहीं पढ़ा था कि भरोसे को भी वैज्ञानिक सबूतों की जरूरत होती है, वरना यह कैसे काम करेगा?

इसके जवाब में तर्क देते हुए अमिताभ ने कहा, "विश्वास और प्रार्थना जो इंसान को सुकून और जिंदगी के सही रास्ते देती है, वह जवाब मैकेनिकल इंजीनियरिंग या मशीनों की दुनिया में नहीं मिल सकता। इस दुनिया में ऐसा बहुत कुछ है जो बिना किसी तार्किक स्पष्टीकरण के रह जाता है, और आखिरकार उसे भगवान के चरणों में ही बिठा दिया जाता है।"

"एक बटन दबाते ही जानकारी मिलती है, लेकिन असलियत रिटायरमेंट तक समझ नहीं आती"

आज के डिजिटल दौर पर तंज कसते हुए बिग बी ने कहा कि आज की पीढ़ी एक बटन दबाते ही हर जानकारी ढूंढ लेती है, लेकिन जिंदगी की वास्तविक सच्चाई को समझना इतना आसान नहीं है।

उन्होंने आखिर में लिखा, "वह दिव्य आत्मा हमें यह सब इसलिए देती है ताकि हम इसकी तारीफ कर सकें और इसे समझ सकें। इस भागदौड़ भरी दुनिया में असलियत शायद तब तक किसी को पूरी तरह समझ नहीं आती… जब तक कि रिटायरमेंट (शांति और विश्राम) का समय नहीं आ जाता।"

'रामायण' में जटायु और 'कल्कि 2' को लेकर चर्चा में बिग बी

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में रजनीकांत के साथ फिल्म 'वेट्टैयान' (Vettaiyan) में नजर आए थे। अब खबरें हैं कि वह नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म “रामायण: पार्ट 1” में भगवान जटायु के किरदार को अपनी आवाज दे सकते हैं या भूमिका निभा सकते हैं। इस भव्य फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इसके अलावा, बिग बी निर्देशक नाग अश्विन की ब्लॉकबस्टर फिल्म “कल्कि 2898 AD” के सीक्वल की शूटिंग में भी बिजी हैं, जिसमें वे प्रभास और कमल हासन के साथ एक बार फिर अश्वत्थामा के रूप में धमाल मचाते दिखेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग