बॉलीवुड

Anushka Sharma: विराट कोहली नहीं पूर्व क्रिकेटर के प्यार में पागल थी अनुष्का शर्मा, इन 7 लड़कों को भी कर चुकी हैं डेट

Anushka Sharma: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस विराट कोहली से पहले इंडिया के फेमस क्रिकेटर को डेट कर चुकी हैंं आइये जानते हैं कौन है वो...

2 min read
May 01, 2024
अनुष्का शर्मा आज मना रहीं अपना 36वां जन्मदिन
अनुष्का शर्मा आज मना रहीं अपना 36वां जन्मदिन

Anushka Sharma Birthday: बॉलीवुड को ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली एक्ट्रेस पिछले 6 साल से इंडस्ट्री से दूर हैं। अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था। आज एक्ट्रेस का बर्थडे है। फिल्मों इंडस्ट्री में एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से एक अलग ही पहचान बनाई है। वह कई स्टार्स के साथ रिलेशनशिप में भी रहीं, पर उन सभी के साथ एक्ट्रेस का रिश्ता ज्यादा दिन चल नहीं पाया। इसमें रणवीर सिंह से लेकर अर्जुन कपूर तक के नाम शामिल हैं। एक्ट्रेस ने विराट कोहली से पहले इंडिया के फेमस क्रिकेटर को भी डेट किया है।

अनुष्का शर्मा का इन बॉलीवुड स्टार्स के साथ भी राहा अफेयर (Anushka Sharma Birthday)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली में हुई थी। दोनों की मुलाकात एक टीवी ऐड के दौरान हुई थी। आज अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट की दुनिया में पावर कपल और 'विरुष्का' के नाम से जाना जाता है। कपल के दो बच्चे हैं बेटी वामिका और बेटा अकाय। अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से पहले इंडियन टीम के फेमस बल्लेबाज रहे सुरेश रैना को भी डेट किया है। दोनों की पहली मुलाकात लंदन में हुई जहां अनुष्का अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची थीं और रैना क्रिकेट सीरीज के लिए। दोनों में से किसी ने भी अपने अफेयर की खबरों की ना तो पुष्टि की, ना ही खंडन किया, पर जल्द ये रिश्ता भी खत्म हो गया।

अनुष्का शर्मा का नाम सुरेश रैना के बाद दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह से भी जुड़ा था। बॉलीवुड के सीरीयल रोमियो के नाम से मशहूर रणबीर कपूर के साथ भी अनुष्का के अफेयर की खबरें आईं थी। फिर खबरें आई कि वह शाहिद कपूर को डेट कर रही हैं पर ये रिश्ता आगे बढ़ने से पहले ही टूट गया। अनुष्का शर्मा अर्जुन कपूर और मॉडल जोहेब युसुफ के साथ भी रिश्ते में आ चुकी हैं। आखिर में एक्ट्रेस की जिंदगी में इंडिया टीम और IPL के शानदार बल्लेबाज रहे विराट कोहली आए और दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली।

Published on:
01 May 2024 08:04 am