बॉलीवुड

साये की तरह अनुष्का शर्मा के साथ रहते हैं उनके बॉडीगार्ड सोनू, करोड़ों में देती हैं एक्ट्रेस सैलरी

सुपरस्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की तरह इन दिनों एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड सोनू भी सुर्खियों में छाए हुए हैं। जानिए बॉडीगार्ड सोनू की आय के बारें में।
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2021, 1:54 PM IST
Anushka Sharma Bodyguard Sonu Salary
Anushka Sharma Bodyguard Sonu Salary

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर जहां भी जाते हैं अपने बॉडीगार्ड्स के साथ नज़र आते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स के बॉडीगॉर्ड्स की बात होती है तो जुंबा पर सबसे पहला नाम सुपरस्टार सलमान खान के बॉडीगॉर्ड शेरा का नाम आता है। वहीं इन दिनों एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड सोनू चर्चा में बने हुए हैं। सोनू अनुष्का शर्मा संग हर वक्त रहते हैं। वैसे तो सोनू का पूरा नाम प्रकाश सिंह है। लेकिन अनुष्का ने उन्हें प्यार से सोनू कहती हैं। चलिए आज आपको बतातें हैं कि अनुष्का अपने बॉडीगार्ड को कितनी फीस देती हैं।

अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड की सैलरी

खबरों की मानें तो सोनू अनुष्का शर्मा की है नहीं बल्कि विराट कोहली की भी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हैं। जब से अनुष्का की शादी विराट से हुई है। तभी से वो दोनों के साथ साय की तरह रहते हैं। सोनू की सलाना आय 1.2 करोड़ फीस है यानी कि अनुष्का सोनू को हर महीने 10 लाख रुपए सैलरी देती है।

सोनू हमेशा अनुष्का संग ग्रे कलर के सफारी सूट में हमेशा उनके पीछे खड़े दिखाई देते हैं। खास बात ये है कि अनुष्का अपने बॉडीगार्ड सोनू को अपने परिवार का ही हिस्सा मानती हैं। कुछ महीनों पहले अनुष्का ने सोनू का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था।

बेटी संग लंदन में हैं अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी 2021 को बेटी वामिका को जन्म दिया था। अनुष्का और विराट बेटी वामिका के साथ समय बिताते हुए नज़र आते हैं। फिलहाल अनुष्का बच्ची और पति विराट कोहली संग लंदन में हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस की लंदन में घूमते हुए तस्वीर सामने आई थी। फोटो में अनुष्का संग उनकी बेटी भी थीं।

बड़े पर्दे से कुछ समय के लिए अनुष्का शर्मा ने लिया ब्रेक

अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो काफी लंबे समय से एक्ट्रेस बड़े पर्दे से गायब हैं। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि अनुष्का ने साल 2022 तक काम से ब्रेक लिया है। वो अपनी बेटी पर फोक्स करना चाहती हैं। लेकिन इसी के साथ वो अपना प्रोड्क्शन हाउस का काम भी देख रही हैं। हाल ही में अनुष्का के बैनर तले बनी पाताल लोक 2 और काला सहित कई फिल्में रिलीज़ हुई थीं। आखिर बार अनुष्का को फिल्म जीरो में एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ संग देखा गया था।

Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ