बॉलीवुड

काला जादू का समर्थन करने के चलते पाकिस्तान में ‘BAN’ हुई अनुष्का की ‘PARI’

 पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने कहा है कि फिल्म में गैर-इस्लामिक मूल्यों और मुस्लिम विरोधी भावनाओं को बढ़ावा दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 3 Mar 2018, 12:28 PM IST
pari
pari

इस साल होली के मौके पर बॅालीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की फिल्म परी रिलीज हुई है। फिल्म भूतों की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी को काफी सराहा जा रहा है। पर पाकिस्तान में अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘परी’ पर बैन लगा दिया गया है।

पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड के अनुसार फिल्म में गैर-इस्लामिक मूल्यों और मुस्लिम विरोधी भावनाओं को बढ़ावा दिया गया है। फिल्म में काला जादू को बढ़ावा दिया गया है। पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘परी’ को इसलिए भी बैन किया है क्योंकि उसमें आपत्तिजनक दृश्यों के साथ कुरान की कुछ आयतों का भी इस्तेमाल हुआ है। फिल्म में न केवल हिन्दू मंत्रों के साथ कुरान की आयतों को मिलाया गया, बल्कि इसमें मुस्लिमों को नकारात्मक तरीके से भी दिखाया गया है।

एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य ने बताया, " परी की स्क्रिप्ट, डायलॉग और स्टोरीलाइन इस्लामी मूल्यों के खिलाफ हैं। इस्लाम की अवधारणाओं में जादू को लेकर कई विचारधाराएं हैं। यह फिल्म काला जादू के पक्ष में दर्शकों को उत्तेजित करती है और हमारे धर्म के विरोधाभासी विचारों को बढ़ावा देती है।”

पाकिस्तान के फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के चेयरमैन चौधरी एजाज कामरा ने सेंसर बोर्ड के फैसले से सहमति जताई। उन्होंने कहा, ”कोई भी फिल्म जो हमारी संस्कृति और इस्लामिक इतिहास के खिलाफ जाती है, उसे पाकिस्तान में बैन करना चाहिए।” एक सिनेमाघर ने तो फेसबुक के जरिये कहा है कि जो टिकट पहले ही बिक गए हैं, उनके पैसे वापस किए जाएंगे।

अगर अनुष्का के करियर की बात करें तो ‘परी’ उनके प्रोडक्शन में बनने वाली तीसरी फिल्म है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पति, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने फिल्म ‘परी’ और पत्नी के काम की जमकर तारीफ की है। परी के अलावा जल्द ही अनुष्का आनंद एल राय की फिल्म जीरो में दिखाई देने वाली है। ये फिल्म एक बोने की कहानी है। इस फिल्म में वे शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ मुख्य किरदार निभाती दिखाई देंगी। बता दें हाल में इस फिल्म का टीजर लॅान्च किया गया था जिसको लोगों ने काफी पसंद किया।

हालांकि टीजर में कहीं भी कैटरीना और अनुष्का दिखाई नहीं दिए। इस फिल्म के लिए अभी तक दोनों का लुक भी सामने भी नहीं आया है, लेकिन देखकर लगता है कि इस बार शाहरुख की ये फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर जरुर धमाल मचाएगी।

Updated on:
3 Mar 2018, 12:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल