मुंबई। इस हफ्ते अनुष्का शर्मा की हॉरर जोनर की फिल्म 'परी' रिलीज हुई। अनुष्का और विराट की शादी के बाद अनुष्का की ये पहली फिल्म है जो सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई है। लंबे समय से लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। ना सिर्फ दर्शक बल्कि खुद विराट कोहली भी फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म देखकर विराट कोहली ने भी टि्वटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। विराट फिल्म देखकर काफी लगे। उन्होंने टि्वटर लिखा है,'पिछली रात 'परी' देखी, ये मेरी पत्नी का सबसे अच्छा काम है। पिछले कुछ समय से मैंने इससे बेहतर फिल्म नहीं देखी। बहुत डर भी लगा, लेकिन तुम पर गर्व है अनुष्का।'
फिल्म के बारे में बात करें तो अनुष्का की 'परी' मूवी की सबसे खास बात ये है कि इस फ़िल्म में हमेशा से चले आ रहे कोई भूतिया नाटक नहीं है। कोई भूत या शैतान किसी से बदला लेने के लिए डरावने चेहरे नहीं बना रहा है। फिल्म की कहानी में एक ईफ़रित यानी शैतान अपनी जान बचा रही है। फिल्म को डरावना बनाने के बहुत सारे एलिमेंट्स हैं साथ ही काफी सारे ईफेक्टस का भी इस्तेमाल किया गया है। फिल्म में कई जगह डरावने बैकग्राउंड म्यूजिक का इस्तेमाल हुआ है जो दर्शकों को वाकई डराता है।
बताते चलें कि फिल्म की कहानी शुरु होती है जहां एक परिवार अपने बेटे अर्णब यानी प्रम्बरता चटर्जी की शादी के लिए एक लड़की को देखकर लौट रहा है और अचानक उसकी कार से एक महिला टकराती है और उसकी मौत हो जाती है। उस महिला का नाम है ईफ़रित जो फिल्म में शैतान है। इसी महिला की बेटी है 'परी' यानी अनुष्का शर्मा। फिल्म में किसी को भी नहीं पता है कि यही मां—बेटी शैतान है। इस बात से अनजान अर्णब उस अकेली लड़की की मदद के लिए अपने घर ले आता है।
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो 'परी' फिल्म में अनुष्का शर्मा, प्रम्बरता चटर्जी, रजत कपूर, ऋताभरी चक्रवर्ती, मानसी मुल्तानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है जो बेहद शानदार है।