
बहुत बार हां, और ना के बाद लगता लवबर्ड अनुष्का और विराट इस सप्ताह के अंत में एक-दूसरे के जो जाएंगे। बुधवार को सोशल मीडिया खबर खूब वायरल हो रही थी कि अनुष्का और विराट इटली में शादी करने जा रहे हैं और फ्रेंडस और फैमिली के लिए मुंबई में रिप्सेप्शन रखा जाएगा। गुरुवार रात जब अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनकी फैमिली मेंबर्स को मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्पॉट किया गया और ऐसा माना जा रहा है कि यह सभी लोग इटली के लिए रवाना होने के लिए यहां पहुंचे। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी रात 11.30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे और सुबह 2.45 की फ्लाइट ली। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी शादी की खबर तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का और विराट की शादी को लेकर संवाददाताओं के सवालों पर खुद अनुष्का और परिजन जवाब देने से बचते नजर आए। अनुष्का अपने माता-पिता और भाई के साथ गुरुवार देर रात हवाईअड्डे पर पहुंचीं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि वे इटली गए हैं और ऐसी अटकलें हैं कि अनुष्का 11 दिसम्बर को विराट के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं और इस माह के अंत तक मुंबई में उनकी शादी का रिसेप्शन हो सकता है।
लेकिन, अनुष्का के प्रवक्ता से जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'अनुष्का छुट्टी पर गई हैं।'हवाईअड्डे पर अनुष्का के परिवार वालों ने भी चुप्पी साधे रखी थी। अनुष्का के पिता से जब एक संवाददाता ने पूछा कि कोई बयान देंगे? क्या अनुष्का शादी कर रही हैं? इस पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
अनुष्का के भाई से भी जब यह सवाल पूछा गया कि अनुष्का और विराट की शादी की अटकलों पर आपको क्या कहना है, तो उन्होंने कहा, 'कुछ नहीं कहना है।' अनुष्का भी किसी के सवाल का जवाब दिए बगैर सीधे हवाईअड्डे के अंदर चलीं गईं।