बॉलीवुड

प्रेमानंद महाराज से मिलने के बाद अनुष्का शर्मा ने Test Cricket पर किया पोस्ट, लिखा- वही सफल हुए जिनके….

Anushka Sharma Post On Test Cricket: अनुष्का शर्मा का नया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को लेकर इमोशनल बात लिखी है।
2 min read
May 14, 2025
Anushka Sharma new Post test cricket
अनुष्का शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट पर किया पोस्ट

Anushka Sharma Instagram: बॉलीवुड एक्ट्रेस और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा का पोस्ट सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने पति विराट के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ये दूसरा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक दिल छू लेने वाली स्टोरी बताई है। अनुष्का शर्मा ने लिखा है कि इसलिए टेस्ट क्रिकेट में वही सफल हुए जिनके पास कहने को कोई कहानी थी। अनुष्का शर्मा ने ये पोस्ट प्रेमानंद महाराज से मिलने के लगभग 12 घंटे बाद किया है। वहीं, अनुष्का का एक वीडियो भी सामने आ रहा है जिसमें वह काफी भावुक नजर आ रही है।

अनुष्का शर्मा ने लिखा टेस्ट क्रिकेट पर पोस्ट (Anushka Sharma Post after visit Premanand Maharaj ashram)

बता दें, विराट कोहली ने जब से रिटायरमेंट अनाउंस किया है तब से सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड में हर कोई हैरान हो रहा है। लोग उन्हें ऐसा न करने के लिए कह रहे हैं। अब इसी बीच अनुष्का शर्मा ने पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘इसलिए टेस्ट क्रिकेट में वही सफल हुए जिनके पास कहने को कोई कहानी थी। लंबी कहानी जो गीली, सूखी, देशी, विदेशी हर पिच पर लिख के भी खत्म ना हो।’ अनुष्का ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए दिल वाला इमोजी बनाया है।

अनुष्का और विराट पहुंचे थे प्रेमानंद महाराज के दरबार (Anushka Sharma Virat Kohli emotional during Premanand Maharaj ashram)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों प्रेमानंद महाराज को काफी मानते हैं। अक्सर कपल अपने बच्चों के साथ बाबा के दर्शन करने जाता है। अब रिटायरमेंट अनाउंसमेंट के बाद दोनों प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। कपल ने महाराज से आशीर्वाद लिया और अपने मन में उठ रहे सभी सवालों के जवाब मांगे। इसी बातचीत का एक वीडियो एक यूजर ने शेयर किया और लिख, ‘महाराज जी के सामने अनुष्का अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं। वह अपने पति के रिटायर होने के दर्द को महसूस कर सकती हैं।”

विराट कोहली ले चुके हैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास (Virat Kohli announces retirement from Test cricket)

प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेकर जब अनुष्का और विराट वापस लौटे तो दोनों के चेहरे पर शांति और खुशी नजर आई। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि अनुष्का का ये पोस्ट साबित कर रहा है कि कपल रिटायरमेंट के दर्द से बाहर आ रहे हैं और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं।

Published on:
14 May 2025 02:24 pm