Anushka Sharma And Virat Kohli baby Akaay: अनुष्का शर्मा ने दूसरी बार बेटे को जन्म दिया है। उनके बेटे का नाम अकाय कोहली है जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Anushka Sharma And Virat Kohli baby Akaay: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा है। अब अकाय कोहली (Akaay Kohli) की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बता दें, जो फोटो इंटरनेट पर सामने आई हैं उसमें विराट के फैंस ने AI से कुछ तस्वीरे क्रिएट कर ट्विटर पर अपलोड की हैं। इन फोटोज में अकाय पिता विराट कोहली की गोदी में हैं और दूसरी तस्वीरों में अकाय और विराट कोहली के संग वामिका भी नजर आ रही हैं। ये सभी तस्वीरें फैंस ने खुद एडिट की हैं। साथ ही एक फैन ने विराट की एक तस्वीर और शेयर कर लिखा है कि वह इस समय लंदन में हैं।
अब कहा जा रहा है कि जैसे विराट और अनुष्का ने बेटी वामिका का फेस पब्लिक के सामने रिवील नहीं किया था वैसे ही ये बेटे अकाय को भी पब्लिक में नहीं लाना चाहते। दोनों बच्चों को ये स्टार्स मीडिया ग्लेमर से दूर रखेंगे।