बॉलीवुड

नीम करोली के बाद अनुष्का संग वृंदावन के इस आश्रम पहुंचे विराट, वामिका की शरारतों ने जीता दिल

इन दिनों विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) कान्हा की नगरी में क्वालिटी समय गुजार रहे हैं। कुछ समय पहले नीम करोली बाबा के आश्रम से दोनों की तस्वीरें वायरल हुई थीं और अब कपल केली कुंज में हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के यहां पहुंचा है।
2 min read
Jan 06, 2023
anushka
anushka

इन दिनों अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साथ टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ उनकी बेटी वामिका भी खूब घून रही हैं। कपल आध्यात्मिक दौरे पर वृंदावन में है। कुछ समय पहले कपल ने नीम करोली बाबा के आश्रम के दर्शन किए थे और अब दोनों को रमन रेती मार्ग स्थित केली कुंज में हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के यहां देखा गया।

इस ट्रिप से कपल के खूब फोटोज और वीडियोज वायरल हुए। फोटोज में अनुष्का और विराट कोहली हाथ जोड़े पूजा में लीन नजर आ रहे हैं। स्वामी जी आकर अनुष्का को पहले नीले रंगी की चुन्नी पहनाते हैं और फिर वामिका के गले में माला डालते हैं। पूजा के बाद अनुष्का ने साष्टांग प्रणाम करती हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, लेकिन इस दौरान जिसने सभी का ध्यान खींचा वो था वामिका की शरारत। अनुष्का-विराट और उनकी बेटी वामिका का बेहद क्यूट वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


यह भी पढ़ें- भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं काम्या पंजाबी

वीडियो में वामिका अपनी मां अनुष्का की गोद में बैठी है। इस दौरान वो शरारत कर रही हैं। वामिका को यूजर्स एडोरेबल बता रहे हैं।

इस दौरान कपल के लुक की बात करें तो अनुष्का शर्मा व्हाइट सूट, ब्लैक जैकेट, व्हाइट कैप और फ्लोरल स्कार्फ में दिख रही हैं तो वहीं विराट कोहली ने ओलिव ग्रीन जैकेट, ब्लैक कैप और ट्राउजर पहना है। ऑल व्हाइट लुक में वामिका क्यूट लग रही हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बुधवार सुबह यानी 4 जनवरी को वृंदावन पहुंचे थे और उन्होंने वहां पर जरूरतमंदों को कंबल बांटे। इसके बाद दोनों नीम करोली बाबा के आश्रम पहुंचे थे।

अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी फिल्म में अनुष्का क्रिकेटर बनी हैं।

यह भी पढ़ें- सुनील शेट्टी ने सीएम योगी से लगाई गुहार

Published on:
06 Jan 2023 12:38 pm
Also Read
View All
62 साल पुराना गाना, Gen-Z का नया एंथम! आखिर क्यों ‘मेरे महबूब…’ पर टूट पड़े हैं कंटेंट क्रिएटर्स?

“जो सच बोलता है उसे कॉन्ट्रोवर्सी बनाते हैं” योगी आदित्यनाथ ने की कंगना रनौत की तारीफ, एक्ट्रेस ने वीडियो किया पोस्ट

“वो बहुत मेटी थीं” रेखा के ट्रांसफॉर्मेशन पर जीजा तेज सप्रू का बयान, बताया- आलोचना का कैसा पड़ा था एक्ट्रेस पर असर

’70 सालों में हुए कई आंदोलन, आगे भी होने चाहिए’ विवेक अग्निहोत्री का प्रोटेस्ट पर बड़ा बयान, बोले- लोकतंत्र के लिए जरूरी

‘वो बाजारू स्टार नहीं’, अक्षय खन्ना को लेकर सुभाष घई ने कही थी ये बात, बोले- वो हमेशा सच बोलते हैं