बॉलीवुड

अनुष्का बोलीं-मैंने हमेशा तबाही वाली कहानी का समर्थन किया है

अनुष्का का कहना है कि एक कलाकार के तौर पर अपने अब तक के कॅरियर में उन्होंने तबाही वाली कहानी का हमेशा समर्थन किया है.....
2 min read
• •
Mar 13, 2020
अनुष्का बोलीं-मैंने हमेशा तबाही वाली कहानी का समर्थन किया है
अनुष्का बोलीं-मैंने हमेशा तबाही वाली कहानी का समर्थन किया है

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा Anushka Sharma ने अपने अब तक के कॅरियर में फिल्मों की कई शैलियों में काम किया है और इसके साथ ही साथ महज 25 साल की उम्र में उन्होंने निर्माता की जिम्मेदारी भी संभाली। अनुष्का का कहना है कि एक कलाकार के तौर पर अपने अब तक के कॅरियर में उन्होंने तबाही वाली कहानी का हमेशा समर्थन किया है।

एक निर्माता के तौर पर 'NH10' अनुष्का की सबसे पहली फिल्म रही है। शुक्रवार को इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पांच साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर अनुष्का ने एक निर्माता के रूप में अपने इस सफर के बारे में बात की।

उन्होंने कहा, 'एनएच10' को बनाने का फैसला मेरे लिए काफी स्वाभाविक रहा। मैं कुछ अलग करना चाहती थी, दर्शकों का मनोरंजन करना चाहती थी। मैं उन्हें कुछ ऐसा देना चाहती थी, जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं देखा है और मैं आश्वस्त थी कि इस फिल्म के साथ हम मनोरंजन की श्रेणी का विस्तार कर पाएंगे।'

उन्होंने आगे कहा, 'एक कलाकार के तौर पर, मैंने अपने पूरे कॅरियर में विघटनकारी विषय-वस्तु का समर्थन किया है, जब 'एनएच10' जैसी कोई फिल्म मेरे पास आई, तब मुझे लगा कि एक निर्माता के तौर पर दर्शकों के लिए यह मेरी ओर से तबाही के मंजर दिखाने वाली फिल्म होगी।'

Published on:
13 Mar 2020 06:06 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है