विजय ने ये भी बताया कि ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में उनका किरदार उन्हें इसलिए पसंद आया, क्योंकि वह उनके पहले के किरदारों से काफी अलग था। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में उनका किरदार किसी संकेत को समझ ही नहीं पाता। विजय के मुताबिक, उन्होंने अब तक ऐसे कई किरदार निभाए हैं, जो सामने वाले के संकेतों को आसानी से समझ लेते थे, इसलिए ऐसा किरदार निभाना उनके लिए नया और दिलचस्प अनुभव था।