6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैं ऐसी ही हूं और बहुत खुश हूं’, ट्रोल्स को रश्मिका मंदाना ने दिया करारा जवाब, खुद को बदलने से किया इनकार

Rashmika Mandanna On Trolls: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की फिल्म 'रणाबली' रिलीज होने वाली है। इसी बीच ट्रोल्स को लेकर रश्मिका ने करारा जवाब दे दिया है। क्या कुछ कहा है रश्मिका ने, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Rashmika Mandanna On Trolls

Rashmika-Vijay (फोटो सोर्स- IMDb)

Rashmika Mandanna On Trolls: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रणाबली' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी दयालु और खुशमिजाज छवि को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है। कुछ लोग रश्मिका के गर्मजोशी भरे व्यवहार को 'ओवरएक्टिंग' और 'क्रिंज' बताते हैं, लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि वह दूसरों की पसंद के मुताबिक खुद को बदलने वाली नहीं हैं।

दयालुता को लेकर हुई ट्रोलिंग पर रश्मिका का बयान

केरथिका गोविंदासामी के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान रश्मिका से उनकी दयालुता को लेकर होने वाली आलोचना के बारे में सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि उनके लिए दयालु होना कमजोरी नहीं है। रश्मिका ने कहा कि आज के समय में लोगों के बीच काफी नकारात्मक भावनाएं हैं और वह दयालुता के जरिए सकारात्मकता फैलाने में विश्वास रखती हैं।

अभिनेत्री ने साफ कहा कि अगर कुछ लोगों को उनका बर्ताव 'ओवरएक्टिंग' लगता है, तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है। रश्मिका के मुताबिक, हर व्यक्ति हर किसी की पसंद नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि वह जैसी हैं, वैसी ही रहना चुनती हैं और इस बात से खुश हैं। उनका कहना है कि उन्हें दयालु और खुशमिजाज दिखने के लिए किसी तरह का दिखावा करने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि उनका व्यवहार वास्तविक है।

'किसी को खुश नहीं रखूंगी'

रश्मिका ने ये भी कहा कि वो किसी को खुश करने के लिए अपने व्यक्तित्व को नकली नहीं बना सकतीं। उनके अनुसार, उनका यह स्वभाव उन्हें, उनके परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों को खुश रखता है।

विजय ने भी ट्रोलिंग पर रखी अपनी राय

इस बातचीत में रश्मिका के पति और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने भी सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर अपनी राय रखी। विजय ने कहा कि कलाकारों और नेताओं को लेकर सोशल मीडिया पर होने वाली काफी ट्रोलिंग 'मैन्युफैक्चर्ड' हो सकती है। उन्होंने सवाल किया कि जब कोई व्यक्ति किसी कलाकार से मिला ही नहीं है या उसके साथ समय नहीं बिताया है, तो वह उसके व्यक्तित्व को लेकर इतनी मजबूत राय कैसे बना सकता है।

विजय ने सोशल मीडिया के दौर में कई अकाउंट्स के जरिए किसी खास धारणा या नैरेटिव को बनाने की संभावना की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की ट्रोलिंग कलाकारों को अपना व्यवहार बदलने के लिए मजबूर नहीं करनी चाहिए।

'रणाबली' में साथ नजर आने वाला है कपल

रश्मिका और विजय अब फिल्म 'रणाबली' में साथ नजर आने वाले हैं। दोनों इससे पहले 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ काम कर चुके हैं। राहुल सांस्कृत्यायन के निर्देशन में बनी यह पीरियड ड्रामा फिल्म 19वीं सदी के दक्षिण भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में अर्नोल्ड वोस्लू भी अहम भूमिका में हैं और यह 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।