4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले किसने किया इजहार-ए-इश्क?’ एक बार फिर रश्मिका-विजय ने खोला प्यार का राज, बोले- ‘प्रपोजल ऐसा कुछ नहीं था’

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बताया कि उनके बीच पहले किसने प्यार का इजहार किया था। कपल ने कहा- ‘प्रपोजल ऐसा कुछ नहीं था।’ साथ ही रिश्ते में आकर्षण और दोस्ती की बात भी मानी।
2 min read
Google source verification
Rashmika Mandanna

रश्मिका मंदाना को विजय देवरकोंडा ने पहले किया था प्रपोज (सोर्स: Instagram-thedeverakonda)

Vijay Deverakonda and Rashmika Love Story: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी लंबे समय से फैंस के बीच चर्चा में रहती है। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर हमेशा से ज्यादा कुछ खुलकर नहीं कहा है, लेकिन अब शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में दोनों ने अपनी लव स्टोरी से जुड़े कुछ सवालों के जवाब दिए हैं। जब उनसे पूछा गया कि दोनों में से पहले किसने प्यार का इजहार किया था, तो विजय और रश्मिका ने साफ कहा कि उनके बीच ऐसा कोई प्रपोजल हुआ ही नहीं था।

‘हमारे बीच प्रपोजल ऐसा कुछ नहीं था’

शुभांकर मिश्रा ने बातचीत के दौरान रश्मिका और विजय से सीधे सवाल किया कि आखिर दोनों में से पहले किसने इजहार-ए-इश्क किया था। इस पर विजय ने जवाब दिया, “नहीं सर, हमारे बीच में प्रपोजल ऐसा कुछ नहीं था।”

जब उनसे पूछा गया कि फिर दोनों के रिश्ते की शुरुआत कैसे हुई और क्या वह बहुत जल्दी मान गए थे, तो विजय ने रिश्ते में मौजूद आकर्षण की बात की। उन्होंने माना कि रश्मिका बेहद खूबसूरत हैं और उनके बीच आकर्षण होना स्वाभाविक था। विजय ने कहा कि रश्मिका के प्रति आकर्षण जरूर था, लेकिन सिर्फ आकर्षण ही उनके रिश्ते की पूरी कहानी नहीं है। दोनों के बीच दोस्ती भी थी और समय के साथ रिश्ता आगे बढ़ा।

‘अट्रैक्शन था, फ्रेंडशिप थी’

विजय ने बातचीत में कहा कि किसी के प्रति आकर्षित होना स्वाभाविक है और रश्मिका के मामले में यह आकर्षण निश्चित तौर पर था। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके रिश्ते को सिर्फ इसी नजरिए से नहीं देखा जा सकता।

उन्होंने कहा कि उनके बीच अट्रैक्शन था, फ्रेंडशिप थी, लेकिन इसके बाद किसने पहले क्या किया, यह सब निजी मामला है। विजय ने प्रपोजल से जुड़ी टाइमलाइन बताने से साफ इनकार करते हुए कहा कि कौन पहले आया, किसने प्रपोज किया और कैसे किया, ये सब पर्सनल चीजें हैं।

‘नेशनल क्रश’ कहलाने पर क्या बोले विजय?

इसी बातचीत में विजय से रश्मिका को ‘पूरे हिंदुस्तान का नेशनल क्रश’ कहे जाने पर भी सवाल किया। उनसे पूछा गया कि जब उनकी पत्नी की इतनी तारीफ होती है और लोग उन्हें ‘नेशनल क्रश’ कहते हैं, तो एक पति के तौर पर उन्हें कैसा लगता है।

विजय ने इसका जवाब देते हुए कहा कि उन्हें यह 100 प्रतिशत अच्छा लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि जब लोग प्यार और सम्मान से तारीफ करते हैं तो उस प्यार को खुले दिल से स्वीकार करना चाहिए। रश्मिका और विजय की इस बातचीत में दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कई निजी सवालों का सामना किया, लेकिन प्रपोजल की पूरी कहानी बताने से बचते रहे। दोनों ने यह जरूर स्वीकार किया कि उनके बीच आकर्षण और दोस्ती थी, जबकि रिश्ते की बाकी निजी बातें वे अपने तक रखना चाहते हैं।