‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत भी लौटे हैं। सौरभ शुक्ला कैमियो में दिखाई देते हैं, जबकि जयदीप अहलावत और प्रकाश राज नए कलाकारों के तौर पर जुड़े हैं। फिल्म का लेखन और निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है।