बॉलीवुड

AR Rahman ने पत्नी Saira Banu से तलाक पर तोड़ी चुप्पी, 29 साल की शादी टूटने पर बोले- ये अनदेखा अंत…

AR Rahman React Divorce: सिंगर एआर रहमान की पत्नी ने तलाक अनाउंस कर दिया है। अब 12 घंटे बाद ही सिंगर ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

2 min read
Nov 20, 2024
AR Rahman broke silence Divorce

AR Rahman Saira Banu Divorce: एआर रहमान (AR Rahman) बॉलीवुड के महान गायकों की लिस्ट में शुमार हैं। इस समय वह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वजह उनके गाने या कोई अवॉर्ड नहीं बल्कि उनका तलाक है। उनकी पत्नी सायरा बानो ने एआर रहमान से अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। सायरा बानो ने 19 नवंबर की रात तलाक अनाउंस किया है। इसी को लेकर 12 घंटे भी नहीं बीते थे कि सिंगर ने अपने तलाक पर बयान दे दिया। एआर रहमान ने जो शादी टूटने पर बताया, उसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है। 29 साल की शादी को दोनो ने खत्म करने का कैसे और क्यों सोचा इसका भी खुलासा एआर रहमान ने कर दिया है।

एआर रहमान ने तलाक पर दिया बयान (AR Rahman React Divorce)

एआर रहमान की शादी सायरा बानो (Saira Banu) से साल 1995 में हुई थी। कपल के तीन बच्चे भी हैं। ऐसे में मंगलवार को एआर रहमान और सायरा बानो के वकील का एक बयान सामने आया, इसमें उन्होंने बताया कि दोनों तलाक (AR Rahman Saira Banu Divorce) ले रहे हैं। जैसे ही ये खबर आई एआर रहमान के फैंस उनके बयान का इंतजार करने लगे, जो अब खत्म हो गया है। म्यूजिक कंपोजर ने एक पोस्ट शेयर किया, इसमे उन्होंने फैंस से उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखने के लिए कहा है। साथ ही एआर रहमान ने लिखा, "मैंने और मेरी पत्नी ने सोचा था कि हम लोग अपनी शादी के 30 साल पूरे कर लेंगे, पर ऐसा होता दिखा नहीं, लेकिन ऐसा लगता है कि सभी चीजों का एक अनदेखा अंत होता है। यहां तक ​​कि भगवान का सिंहासन भी टूटे हुए दिलों के वजन से कांप सकता है। फिर भी, इस बिखराव में हम अर्थ तलाशते हैं, भले ही टुकड़े फिर से अपनी जगह न पा सकें। दोस्तों, इस मुश्किल समय से हमें निकलने के लिए हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखे...धन्यवाद।”

सायरा बानो ने 29 साल की शादी को किया खत्म (AR Rahman Saira Banu Divorce)

बता दें, मंगलवार को वकील ने स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया था, “एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो ने अपनी शादी खत्म करने का मुश्किल फैसला लिया है। यह फैसला उन्होंने रिश्तों में आए इमोशनल तनाव के बाद लिया है। एक-दूसरे को लेकर काफी प्यार के बाद भी कपल को यह लगता है कि टेंशन और मुश्किलों ने एक गैप पैदा कर दिया है, जिसे भरना मुश्किल है। सायरा ने काफी दर्द के साथ इस फैसले को लिया है और उन्होंने प्राइवेसी की रिक्वेस्ट की है। इसके साथ ही ऐसे समय में पब्लिक को उनकी फीलिंग्स समझने को कहा है क्योंकि यह उनकी लाइफ का सबसे मुश्किल चैप्टर है।"

Also Read
View All

अगली खबर