बॉलीवुड

Sshura Khan ने दिया मलाइका अरोड़ा के दुख में साथ, अरबाज खान के साथ वीडियो वायरल

Malaika Arora: शूरा खान और अरबाज खान ने दिया दुख की घड़ी में मलाइका अरोड़ा का साथ, वायरल हुआ वीडियो।
2 min read
Sep 12, 2024
Arbaaz Khan And Sshura Khan Seen at the funeral of late Anil Mehta father of Malaika Arora

Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का कल निधन हो गया था। उनका आज अंतिम संस्कार मुंबई में हुआ। यहां बहुत से बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे। इन्हीं में से एक कपल ऐसा भी था जिस पर सबकी निगाहें टिक गईं।

ये थे अरबाज खान और उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान। दोनों को अनिल अरोड़ा के फ्यूनरल में देखा गया। इसी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है।

मलाइका अरोड़ा के पिता का अंतिम संस्कार

इस वीडियो में शूरा खान गाड़ी से उतरती हैं और फिर उनके बाद उसी कार से अरबाज खान बाहर आते हैं। फिर दोनों पति-पत्नी मलाइका के पिता का अंतिम संस्कार जहां हो रहा है वहां एंटर करते हैं। यही वीडियो अब लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

अरबाज और शूरा खान 

लोग इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोगों को शूरा खान का यूं मलाइका के दुख में साथ देना काफी पसंद आ रहा है। अरबाज और शूरा मिलकर मलाइका और उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। दोनों दुख की घड़ी में मलाइका के परिवार वालों को संभालते दिखे।

वैसे मलाइका के तलाक के बाद ये पहली बार है जब शूरा खान और एक्ट्रेस साथ दिखी हों। ये बताता है कि मुश्किल की इस घड़ी में खान परिवार अरोड़ा फैमिली के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

मलाइका अरोड़ा के पिता का निधन

गौरतलब है कि, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने कल सुबह 9 बजे मुंबई के बांद्रा में अपनी बिल्डिंग की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। ये आत्महत्या थी या फिर और कुछ इसकी जांच में मुंबई पुलिस जुटी है। 

Updated on:
12 Sept 2024 04:00 pm
Published on:
12 Sept 2024 03:58 pm