सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि मलाइका को पिता की मौत का आभास पहले ही हो गया था और सबसे पहले उन्होंने जो काम किया वह अपनी डीपी बदलना था। मलाइका अरोड़ा के घर इस समय कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटी पहुंच रहे हैं। वहीं, सबसे पहले मलाइका के घर उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान पहुंचे। कहा जाता है कि मलाइका के पिता के अरबाज खान से काफी अच्छे संबंध थे। अरबाज उनके दामाद होने से पहले एक बेटे की तरह थे। अनिल अरबाज को काफी प्यार करते थे। यही वजह है कि अनिल अरोड़ा ने जब सुसाइड किया तो वहां अरबाज सबसे पहले पहुंचे। बता दें, मलाइका अरोड़ा के मां और पिता का तलाक उसी समय हो गया था जब एक्ट्रेस महज 11 साल की थीं।