बॉलीवुड

‘दबंग 3’ के सेट पर सलमान खान का ऐसा रूप देखकर हैरान रह गए थे भाई अरबाज

सलमान सात साल बाद एक बार फिर 'चुलबुल पांडे' के किरदार को निभाते नजर आएंगे

2 min read
Apr 20, 2019
Arbaaz and Salman
Arbaaz and Salman

बॉलीवुड फिल्मकार अरबाज खान का कहना है कि सलमान खान 'चुलबुल पांडे' के किरदार को जी रहे हैं। अरबाज खान अपनी सुपरहिट फिल्म 'दबंग' का तीसरा संस्करण बना रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2010 में 'दबंग' और वर्ष 2012 में 'दबंग 2' बनाई थी। सलमान सात साल बाद एक बार फिर 'चुलबुल पांडे' के किरदार को निभाते नजर आएंगे। सलमान इन दिनों 'दबंग 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

अरबाज ने कहा कि सलमान 'चुलबुल पांडे' के किरदार को जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह सलमान को 'दबंग 3' के सेट पर देखकर चौंक गए थे। उन्होंने बताया, 'जब पहले दिन शूट पर गया था तो मैं सलमान को देखकर दंग रह गया था। सलमान ने 'दबंग 2' के बाद कई सारी फिल्में की और कई किरदार निभाए हैं।'

साथ ही उन्होंनेे कहा,''दबंग 2' को सात साल हो गए है लेकिन जब सलमान ने मूंछ लगाकर पहला शॉट दिया तो मैं हैरान रह गया। ऐसा लगा कि जैसे वे अपने इस किरदार को जी रहे हैं। उन्हें 'चुलबुल पांडे' के एटीट्यूड और उसके बोलने के लहजे को अपने अंदर लाने में जरा सा भी वक्त नहीं लगा।' उल्लेखनीय है कि फिल्म 'दबंग 3' का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, सलमान के अपोजिट नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

Published on:
20 Apr 2019 06:25 pm