बॉलीवुड

Archana Puran Singh: अर्चना पूरन सिंह के साथ बड़ा हादसा, टूटी कलाई की हड्डी, फोटो आई सामने

Archana Puran Singh Accident: कपिल शर्मा शो में अपनी हंसी से सबको हंसाने वाली अर्चना पूरन सिंह हॉस्पिटल में एडमिट हैं, उनकी हालत देख उनका बेटा भी अपने आंसू रोक नहीं पाया।
2 min read
• •
Jan 29, 2025
Archana Puran Singh Accident
Archana Puran Singh Accident

Archana Puran Singh Injured: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उनके साथ एक हादसा हो गया है, जिस वजह से उनके हाथ की हड्डी टूट गई है। अर्चना पूरन सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही थी। वहीं, उनके साथ एक हादसा हो हुआ और वह बुरी तरह घायल हो गईं। सोशल मीडिया पर शेयर की हुई वीडियो को देख हर कोई हैरान रह गया। एक्ट्रेस को काफी चोट आई है। जिसके चलते उनकी सर्जरी कराई गई है। जैसे ही एक्ट्रेस के बेटे आर्यमन सेठी को मां की सर्जरी के बारे में पता चला तो वो अपने आंसू नहीं रोक पाए। हड्डी टूटने के चलते अर्चना के हाथ में प्लास्टर लगाया गया है। फैंस एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

अर्चना पूरन सिंह के साथ हुआ हादसा (Archana Puran Singh Accident)

अर्चना पूरन सिंह ने शूटिंग सेट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्सीडेंट का लाइव वीडियो है, जहां वो जोर-जोर से चिल्ला रही हैं। अर्चना पूरन सिंह एक्टर राजकुमार राव के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, जहां उनके साथ ये हादसा हुआ था। जैसे ही हादसा हुआ तुरंत उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अर्चन पूरन सिंह ने खुद किया वीडियो शेयर (Archana Puran Singh Instagram)

अर्चन पूरन सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,'जो होता है अच्छे के लिए होता है। मैं उस पर विश्वास करने की कोशिश कर रही हूं। मैं असल में ठीक हूं और हमेशा की तरह पॉजिटिव हूं। बस एक हाथ से कुछ भी काम करने में कितनी मुश्किल होती है अब पता चल रहा है।” अर्चना के होंठ के ऊपर भी चोट लगी है जो वीडियो में साफ नजर आ रही है। वहीं, उनकी हेल्थ पर अपडेट हैं कि अब अर्चना पूरन सिंह को डिस्चार्ज कर दिया गया है वह अपने घर पर आराम कर रही हैं।

Updated on:
29 Jan 2025 11:01 am
Published on:
29 Jan 2025 11:01 am
Also Read
View All
The Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर

Mushtaq Khan Last Rites: मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने बताया कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? फैंस को लेकर भी दिया बयान