बॉलीवुड

पहला बच्चा खोकर टूटीं अर्चना पूरन सिंह, पति का नहीं मिला साथ, सालों बाद अभिनेत्री ने किया दर्दनाक खुलासा

Archana Puran Singh Pregnancy Miscarriage: हाल ही में अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ने अपने व्लॉग में उस दर्द को बयां किया है जिसके साथ वो सालों से चलती आ रही हैं। अर्चना के इस कन्फेशन के बाद उनके फैंस भी हैरान हैं।

2 min read
Feb 04, 2026
Archana Puran Singh (सोर्स- archanapuransingh )

Archana Puran Singh Pregnancy Miscarriage: हंसी और ठहाकों से लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह की निजी जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया, जिसने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था। पर्दे पर हमेशा मुस्कुराती नजर आने वाली अर्चना ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद भावुक और दर्दनाक अनुभव साझा किया, जिसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। यह कहानी है उनके मां बनने के सफर की, जिसमें उम्मीद, टूटन, असहमति और पछतावे की कई परतें छुपी हैं।

अर्चना पूरन सिंह का हुआ मिसकेरिज (Archana Puran Singh Pregnancy Miscarriage)

अर्चना ने हाल ही में अपने व्लॉग में बताया है कि शादी के कुछ साल बाद ही उन्होंने मां बनने का सपना देखा था। करियर के साथ-साथ वो अपनी निजी जिंदगी को भी पूरा करना चाहती थीं। इसी दौरान वो गर्भवती हुईं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। काम के दबाव और हालात ऐसे बने कि उनकी पहली प्रेग्नेंसी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। उस नुकसान ने उन्हें भावनात्मक रूप से बुरी तरह झकझोर दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि बच्चे को खोने का दर्द शब्दों में बयां करना आसान नहीं था और वो उस समय अंदर से पूरी तरह टूट चुकी थीं।

पति परमीत सेठी को लेकर कही ये बात

इस मुश्किल दौर में उनके पति परमीत सेठी का नजरिया उनसे थोड़ा अलग था। परमीत का मानना था कि उनका रिश्ता अपने आप में संपूर्ण है और उन्हें परिवार बढ़ाने की कोई जल्दी नहीं है। वह दोनों की दुनिया में ही खुश थे। हालांकि अर्चना इस सोच से सहमत नहीं थीं। उनके लिए मां बनना सिर्फ एक इच्छा नहीं, बल्कि जीवन का अहम हिस्सा था। वो मानती थीं कि बच्चा किसी तीसरे की तरह नहीं, बल्कि उनके और परमीत के रिश्ते का ही विस्तार होगा।

जब दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं अर्चना

पहले नुकसान के बाद अर्चना को ये डर सताने लगा था कि कहीं देर न हो जाए। उम्र बढ़ने के साथ उन्होंने खुद को समय के खिलाफ दौड़ता महसूस किया। इसी बीच वो दूसरी बार गर्भवती हुईं। इस बार उनके मन में उम्मीद भी थी और डर भी। वो चाहती थीं कि इस बार सब कुछ सही हो जाए। लेकिन इसी दौरान उन्हें ये अहसास हुआ कि भावनात्मक और शारीरिक सहयोग कितना जरूरी होता है।

पति का नहीं मिला साथ

अर्चना ने खुलकर बताया कि दूसरी प्रेग्नेंसी के समय उन्हें पूरे आराम की जरूरत थी, लेकिन परमीत तब भी हालात की गंभीरता को पूरी तरह समझ नहीं पाए। उन्होंने खुद स्वीकार किया कि उस वक्त वो लापरवाह रहे और पत्नी को वो सहारा नहीं दे पाए, जिसकी जरूरत थी। आज अर्चना पूरन सिंह न सिर्फ एक सफल अभिनेत्री हैं, बल्कि दो बेटों की मां भी हैं।

Updated on:
04 Feb 2026 05:08 pm
Published on:
04 Feb 2026 02:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर