बॉलीवुड

Arijit Singh Birthday: सलमान खान ने सरेआम की अरिजीत सिंह की बेइज्जती, 9 साल बाद खत्म हुई दुश्मनी, जानिए वजह

Arijit Singh Birthday: बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने फेमस सिंगर अरिजीत सिंह की सरेआम बेइज्जती कर दी थी। इनके बीच 9 सालों तक मनमुटाव चला था। इस दौरान सलमान खान की किसी भी फिल्म में अरिजीत सिंह ने गाना नहीं गाया था। आइए जानते हैं की सलमान और अरिजीत के बीच लड़ाई का बीज कहां से पनपना शुरू हुआ?

2 min read
Apr 25, 2024
सलमान खान-अरिजीत सिंह

Arijit Singh Birthday: सलमान खान ने अरिजीत सिंह को हजारों लोगों के बीच बेइज्जत कर दिया था। एक्टर ने इसके बाद अपनी फिल्मों में गाना गाने से भी सिंगर को हटवा दिया था। दोनों के बीच भयंकर मनमुटाव शुरू हो गया था। सलमान और अरिजीत का 9 साल तक झगड़ा चला था। सलमान खान की ‘टाइगर 3’ आने के बाद अरिजीत सिंह से झगड़ा खत्म हो गया था। आज यानी 25 अप्रैल को अरिजीत सिंह अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानते हैं क्या हुआ था सलमान और अरिजीत जैसे बड़े स्टार्स के बीच?

अरिजीत सिंह के हुलिए की सलमान खान ने उड़ाई थी खिल्ली


सलमान खान एक अवार्ड शो होस्ट कर रहे थे। इस शो में अरिजीत सिंह को बेस्ट प्ले बैक सिंगर का अवार्ड दिया गया था। अरिजीत सिंह स्टेज पर सिंपल कपड़ों और चप्पलों में अपना अवार्ड लेने पहुंचे थे। सलमान खान ने स्टेज पर सिंगर के इस हुलिए को देख कर उनका मजाक बना दिया था। सलमान खान ने अरिजीत सिंह को रूखे मन से बोला था 'सो रहे थे क्या' इसके जवाब में अरिजीत सिंह ने बोला था ‘ 'आप लोगों ने सुला दिया।’ अरिजीत सिंह का इस तरह से जवाब सुनकर सलमान स्टेज पर ही उनपे भड़क गए थे और जोरों से चिल्लाने लगे थे। सलमान खान ने अपनी बात को कवर करते हुए बाद में बोल दिया था की मजाक कर रहा हूं।

9 सालों तक अरिजीत ने सलमान की फिल्मों में नहीं गाया था गाना


सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच हुए इस वाकया के बाद दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने अपनी फिल्म सुल्तान से अरिजीत सिंह के गाने को हटा दिया था। इसके बाद करीब 9 सालों तक अरिजीत सिंह ने सलमान की किसी भी फिल्म में गाना नहीं गाया था। सिंगर ने सलमान से कई बार माफी भी मांगी थी लेकिन सलमान ने उन्हें माफ नहीं किया था।

'टाइगर 3' के दौरान सलमान और अरिजीत का खत्म हुआ था विवाद


सलमान और अरिजीत के बीच लड़ाई के करीब 9 सालों बाद दोनों के बीच विवाद खत्म हुआ था। सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में 'लेकर प्रभु का नाम' गाने को अरिजीत सिंह ने गाया था। सलमान खान ने इस गाने के पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अरिजीत सिंह को टैग भी किया था। इसके बाद से दोनों के बीच विवाद खत्म होने की खबरें आने लगी थीं।

Updated on:
25 Apr 2024 09:00 am
Published on:
25 Apr 2024 08:56 am
Also Read
View All

अगली खबर