बॉलीवुड

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की वजह आई सामने? सुनकर फैंस भी हुए हैरान

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अलग होने की असली वजह सामने आ गई है? जिसे सुनकर फैंस भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

2 min read
Nov 26, 2024
Arjun Kapoor admits Malaika Arora Breakup reason

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup reason: बी-टाउन के फेमस कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के 5 साल के रिश्ते का बेहद खराब अंत रहा। दोनों ने अपनी राहें उस समय जुदां कि जब कपल शादी के लिए तैयार था। मलाइका हो या अर्जुन दोनों ने अपना प्यार भरा रिश्ता अचानक खत्म कर दिया। ब्रेकअप की वजह किसी को समझ नहीं आई। फैंस की कानों में जब मलाइका- अर्जुन के अलग होने की खबर पड़ी तो हर कोई हैरान रह गया। हर कोई इस रिश्ते के टूटने की वजह जानना चाहता था, पर कपल ने कुछ नहीं बताया। आखिरकार अब ब्रेकअप की वजह सामने आ रही है। अर्जुन के बयान को सुनकर फैंस का कहना है कि इसी वजह से मलाइका और अर्जुन दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते में क्यों आई दरार (Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup reason)

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साल 2019 में साथ आए थे। कपल ने ऑफिशियली अनाउंस किया था कि वे दोनों एक रिलेशन में हैं। कपल इवेंट हो या पार्टी हमेशा साथ ही आते और जाते थे। दोनों एक दूसरे की दुनिया बन गए थे, लेकिन दुख की बात है कि उनका रिश्ता समय की कसौटी पर खरा नहीं उतरा और आखिरकार वे आपसी सहमति से अलग हो गए। अब हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को देर रात मैसेज भेजने की बात स्वीकार की है। इसके बाद से फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर हैं। अर्जुन कपूर ने मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में कई खुलासे किए। अर्जुन से रैपिड फायर राउंड में पूछा गया था कि क्या उन्होंने कभी अपने किसी दोस्त को रात 3 बजे देर रात मैसेज भेजा है? अर्जुन ने जवाब दिया ‘हां’। एंकर ने वहीं सवाल एक बार फिर पूछा, 'क्या आपने कभी किसी एक्स को देर रात मैसेज भेजा है?” अर्जुन ने झट से 'आई हैव' लिखा प्लेकार्ड दिखाकर बात कबूल की। इसके बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई।

सोशल मीडिया पर फैंस हुए हैरान (Arjun Kapoor Malaika Arora)

अर्जुन और मलाइका के बारे में हर कोई जानता है कि दोनों के बीच इतना प्यार था कि एक दूसरे के बिना दोनों अधूरे थे, लेकिन अब हर किसी के दिमाग में यह सवाल है कि क्या सच में अर्जुन ने मलाइका को धोखा दिया है क्या उन्होंने रिलेशनशिप में रहने के बाद अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को मैसेज भेजे थे या फिर ब्रेकअप के बाद उन्होंने मलाइका को मैसेज भेजे हैं। फैंस इस बयान के बाद कुछ समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर अर्जुन कपूर ये क्या कह गए हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि ऐसा हो सकता है कि अर्जुन के धोखे की वजह से ही रातों रात ये रिश्ता खत्म हो गया।

Also Read
View All

अगली खबर