बॉलीवुड

इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं अर्जुन कपूर, बताया- शरीर का कैसा हो जाता है हाल

Arjun Kapoor Hashimoto’s Disease: एक्टर अर्जुन कपूर को लेकर बड़ी खबर आ रही है। वह गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने खुद इसका खुलासा किया है।
2 min read
Nov 09, 2024
Arjun Kapoor Hashimoto's Disease
Arjun Kapoor Hashimoto's Disease

Arjun Kapoor Health: सिंघम अगेन एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद एक्टर से कई सवाल किए जाते रहे हैं। ऐसे में अर्जुन कपूर ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने जो बताया उसे सुनकर सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। मलाइका से अलग होकर पहली बार अर्जुन कपूर ने अपने डिप्रेशन और अपनी बीमारी के बारे में फैंस को बताया। जिसे सुनकर फैंस भी हैरान हो रहे हैं।

अर्जुन कपूर को है ये गंभीर बीमारी (Arjun Kapoor Hashimoto’s Disease)

अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपना और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप कंफर्म किया था। वह एक इवेंट में पहुंचे थे जहां फैंस उन्हें देखते ही मलाइका- मलाइका चिल्लाने लगे। अर्जुन ने झट से कहा, “मैं पूरी तरह सिंगल हूं।” इसके बाद फैंस भी समझ गए कि अर्जुन और मलाइका के रास्ते हमेशा के लिए अलग हो चुके हैं। ऐसे में अब अर्जुन कपूर ने अपनी गंभीर बीमारी को लेकर बताया। हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा, मैं कई शारीरिक समस्याओं से गुजर रहा हूं। मुझे हाशिमोटो डिजीज (Hashimoto’s Disease) नामक बीमारी है। यह बीमारी मुझे तब पता चली जब मैं एक डॉक्टर के पास गया। क्योंकि मुझे हद से ज्यादा थकान, वजन बढ़ने और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यह बीमारी मेरी मेंटल हेल्थ को भी बुरी तरह प्रभावित कर रही है।

अर्जुन कपूर की बीमारी को लेकर फैंस ने किया कमेंट

अर्जुन कपूर ने आगे कहा, ये गंभीर बीमारी मेरी बहन अंशुला और मेरी मां को भी थी।” एक्टर के इस खुलासे के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। उनका कहना है कि क्या ये वजह थी जो आपका और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हुआ? सोशल मीडिया पर भी यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अर्जुन क्या वाकई ये बीमारी इतनी गंभीर होती है जैसा आपने बताया।” दूसरे ने लिखा, आपके और मलाइका के ब्रेकअप की असली वजह यही तो नहीं है।” तीसरे ने लिखा, “आप बस अपना ध्यान रखिए।”

Updated on:
09 Nov 2024 12:03 pm
Published on:
09 Nov 2024 12:03 pm