बॉलीवुड

Arjun Kapoor Birthday: सौतेली मां श्रीदेवी से नफरत करते थे एक्टर, मां को मिले धोखे से थे गुस्सा!

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अक्सर अपनी मां मोना कपूर को याद करते हैं। वह उनसे बहुत प्यार करते थे। यही वजह है कि जब उनके पिता बोनी कपूर ने मोना कपूर को तलाक (Boney Kapoor Mona Kapoor Divorce) दिया तो अर्जुन कपूर भी टूट गए।

2 min read
Arjun Kapoor Birthday

नई दिल्ली: अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Birthday) 26 जून को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 1985 में मुंबई (Mumbai) में जन्मे अर्जुन कपूर के पिता मशहूर निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) और मां स्वर्गीय मोना कपूर (Mona Kapoor) हैं। उनकी बहन का नाम अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) है। अर्जुन ने साल 2012 में फिल्म 'इश्कजादे' (Ishqzaade) से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। हालांकि अर्जुन फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहते हैं।

अर्जुन कपूर अक्सर अपनी मां मोना कपूर को याद करते हैं। वह उनसे बहुत प्यार करते थे। यही वजह है कि जब उनके पिता बोनी कपूर ने मोना कपूर को तलाक (Boney Kapoor Mona Kapoor Divorce) दिया तो अर्जुन कपूर भी टूट गए। तलाक के बाद एक्टर अपनी मां के साथ ही रहते थे। ऐसी खबरें हैं कि बोनी कपूर ने जब श्रीदेवी (Sridevi) से शादी की तो अर्जुन दोनों से ही नाराज रहने लगे।

इस बारे में जब एक यूजर ने कमेंट किया तो अर्जुन ने उन्हें जवाब भी दिया था। वरुण धवन (Varun Dhawan) की एक फैन ने अर्जुन पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर कॉमेंट किया था, 'आप अपने पिता की दूसरी पत्नी से नफरत करते थे क्योंकि उन्होंने ऐक्ट्रेस के लिए आपकी मां को छोड़ दिया। अब आप खुद आपसे उम्र में 11 साल बड़ी महिला को डेट कर रहे हैं, जिनका एक टीनेज बेटा भी है। आखिर ऐसा डबल स्टैंडर्ड क्यों अर्जुन कपूर?'

इस पर अर्जुन ने जवाब दिया था, 'मैं किसी से नफरत नहीं करता कुसुम। हमने एक-दूसरे के बीच एक सम्मानजनक दूरी बनाकर रखी थी। अगर मैं नफरत करता तो मैं अपने पिता और जाह्नवी व खुशी के साथ उस समय खड़ा नहीं रहता। टाइप कर किसी को जज करना आसान है, लेकिन जरा थोड़ा सोचा भी करें। आप वरुण धवन की फैन हैं इसलिए मुझे लगता है कि मुझे आपको बताना चाहिए कि उनके फोटो को अपनी डीपी पर लगाकर प्लीज नफरत न फैलाएं।'

Published on:
26 Jun 2020 01:38 pm
Also Read
View All