8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वरा भास्कर की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती, पोस्ट में लिखा- ये तेजी से बढ़ा

Swara Bhaskar Hospitalised: सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। खुद एक्ट्रेस ने इसका कारण बताते हुए अपनी फोटो शेयर की है।
less than 1 minute read
Google source verification
swara bhaskar hospitalised test positive for dengue shares health update

स्वरा भास्कर ने किया पोस्ट (Photo Source- reallyswara)

Swara Bhaskar Hospitalised:बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को अभिनेत्री ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को अपनी बीमारी की जानकारी दी। उन्होंने अस्पताल के बिस्तर से अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती होना पड़ा।

स्वरा भास्कर ने हॉस्पिटल से शेयर की फोटो

स्वरा भास्कर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल के बेड से फोटो शेयर की है। जिसमें उनके चेहरे पर एक छोटी सी स्माइल नजर आ रही है। उन्होंने लिखा कि स्थिति अचानक बिगड़ गई और डेंगू की पुष्टि होने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट होना पड़ा है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं, स्वरा भास्कर से पहले टीवी एक्ट्रेस अविका गौर के पति मिलिंद चंदवानी ने इंस्टाग्राम पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि अविका को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है और टेस्ट रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है।

बता दें, इससे पहले स्वरा भास्कर ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक मामले के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन का खुलकर समर्थन किया था। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचकर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की भी मांग की थी।