अर्जुन कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैl बैसे तो अर्जुन अपने अभिनय से कम लव लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैंl बॉलीवुड में अर्जुन कपूर का नाम कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है।
नई दिल्ली l बॉलीवुड के स्टार अर्जुन कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैl बैसे तो अर्जुन अपने अभिनय से कम लव लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैंl बॉलीवुड में अर्जुन कपूर का नाम कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। इन दिनों वो अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशन में जुड़े हुए हैं। अर्जुन कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में साल 2011 में आई फिल्म 'इशकजादे' से एंट्री की थीl इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई धमाकेदार फिल्में दी हैंl जिसमें गुंडे, टू स्टेट्स और हाफ गर्लफ्रेंड जैसी फिल्में शामिल हैl मलाइका से पहले अर्जुन कपूर इन अभिनेत्रियों को कर चुके डेट जानिए उनकी लव लाइफ के बारे में....
अर्जुन कपूर और अर्पिता खान
जानकारी के अनुसार अर्जुन कपूर का 18 वर्ष की उम्र में सलमान खान की सबसे छोटी बहन अर्पिता खान के साथ रिलेशन था। दोनों एक दूसरे के साथ हर जगह पर देखे जाते थे लेकिन कुछ कारणों के चलते 2 वर्षों तक डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया थाl अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा करते कहा था, 'मेरा एकमात्र गंभीर रिलेशनशिप अर्पिता खान के साथ थाl
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा
अर्पिता से ब्रेकअप होने के बाद अर्जुन कपूर का परिणीति चोपड़ा के साथ नाम जुड़ा। दोनों ने इशकजादे फिल्म से डेब्यू किया थाl और इसी फिल्म के दौरान दोनों में खास दोस्ती हुई थीl दोनों ने अपने रिश्ते को भले ही सार्वजनिक ना किया हो, लेकिन मीडिया में उनकी प्रेम कहानी के चर्चे ज्यादा जाते रहे हैंl
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा
अर्जुन कपूर सोनाक्षी सिन्हा को भी डेट कर चुके हैंl अर्जुन कपूर ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ अपने अफेयर को लेकर कहा था, 'कि कुछ रिश्ते ऐसे होते है जो काफी लंबे समय तक चलते हैं और कुछ फिल्म खत्म होने के बाद खत्म हो जाते हैl हम एक-दूसरे को पसंद करते हैंl लेकिन इसके अलावा हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैंl
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
अर्जुन कपूर अब इन दिनों सलमान खान की भाभी मलाइका अरोड़ा के साथ देखे जा रहे है जिनकी शादी को लेकर भी मीडिया पर खबरे उड़ती रहती हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl और घर के खास इवेंट पर दोनों एक-दूसरे के घर पर भी नजर आते हैंl यह भी कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।